WTC Final: अजीत अगरकर ने बताया कौन सा बॉलर भारत के सामने पेश करेगा चुनौती
नई दिल्लीः भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला है। भारत और न्यूजीलैंड 18 जून से शुरू होने वाले साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भिड़ेंगे।
ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं, लेकिन अगरकर को लगता है कि काइल जैमीसन का सामना करना टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए एक अलग खतरा होगा। इसका कारण इस युवा की लंबाई है जो साढ़े छह फुट से भी ऊपर है। उनके पास हालांकि तूफानी गति नहीं है पर बल्लेबाजों को छकाने के लिए पर्याप्त है।
अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स शो गेम प्लान पर कहा, "आप जैमीसन जैसे किसी व्यक्ति को देखते हैं जो एक लंबा आदमी है और एक अलग चुनौती पेश करेगा। बोल्ट और साउथी दोनों गेंदबाजी करेंगे, एक गेंद आपके पास आएगी, एक गेंद दूर चली जाएगी। और फिर वैगनर भी मौजूद हैं, इसलिए चुनौतियां थोड़ी अलग हैं।"
अगरकर ने कहा, "इसके अलावा जो चीज उनके पक्ष में काम करती है, वह हालात हैं, क्योंकि आप इंग्लैंड में खेल रहे हैं, यह लगभग वैसा ही है जैसा आपको न्यूजीलैंड में मिलता है। इसलिए यह उस ड्यूक गेंद के साथ थोड़ा आसान हो जाता है जो चारों ओर स्विंग करती है। तो चुनौतियां बहुत हैं। भारत ने हाल के दिनों में कोई टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से घर से दूर टेस्ट क्रिकेट नहीं है।"
उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई स्थितियां पूरी तरह से अलग हैं। इसलिए यह सबसे बड़ी चुनौती है। और इसलिए मुझे लगता है कि तैयारी महत्वपूर्ण है।"
हालांकि अगरकर कहते हैं कि टीम इंडिया ने हमेशा मुश्किल परिस्थितियों में अपने रास्ते बनाए हैं। टीम ने अलग अलग खिलाड़ियों के साथ जीतने के तरीके ढूंढे हैं और अगरकर के मुताबिक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के सफर में यह टीम इंडिया की ताकत रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
