For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल से पहले मैकलम दिया बड़ा बयान, बताया- कोहली-विलियमसन में कौन बेहतर कप्तान

नई दिल्ली। दुनिया भर के फैन्स को इस समय आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित होने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार है, जिसका आयोजन 18 से 22 जून के बीच इंग्लैंड के साउथैम्पटन मैदान पर होना है। अगस्त 2019 से शुरू हुई टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में जहां भारतीय टीम अपनी सभी 6 सीरीज खेलकर पहुंची है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने कोरोना से प्रभावित होने के चलते 4 ही सीरीज खेलकर यहां जगह बनाने का काम किया है।

टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान भारतीय टीम ने 6 में से 5 टेस्ट सीरीज जीतने का काम किया और सिर्फ एक ही सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ गंवाई, वहीं कीवी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा जबकि घरेलू सरजमीं पर खेली गई तीनों सीरीज में उसने विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप करने का काम किया।

और पढ़ें: क्या वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया की तरह भारतीय टीम का भी दबदबा होगा कायम, गावस्कर ने कहा- मुश्किल है

ऐसे में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन करने के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची हैं। इसको लेकर दुनिया भर के खिलाड़ियों और फैन्स में काफी उत्साह का माहौल है। इस बीच कीवी टीम के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम ने फाइनल में भिड़ने वाली दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और केन विलियमसन की कप्तानी के अंतर में बात करते हुए बताया कि कौन बेहतर कप्तान है।

स्पोर्टस टुडे पर बात करते हुए मैक्कलम ने कहा,'विराट कोहली और केन विलियम्सन इस चैम्पियनशिप के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आये हैं। दोनों ने ही अपनी टीम की अगुवाई बेहतरीन तरीके से की है और चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचना दोनों ही टीमों के लिये बड़ी उपलब्धि है। विलियमसन और कोहली ने जिस तरह से मैदान पर अपने खिलाड़ियों का बेस्ट प्रदर्शन करवाया उससे साफ है कि दोनों ही यह फाइनल खेलने के हकदार हैं।'

और पढ़ें: बायोबबल की लाइफ से परेशान हुए आंद्रे रसेल, कहा- इसने मेरा मानसिक सुकून छीना

इस दौरान मैक्कलम ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि कप्तानी की अलग-अलग शैली होने के बावजूद उन्होंने शानदार तरीके से अपनी टीम की अगुवाई की। मैक्कलम का मानना है कि टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल रोमांचक होने वाला है और हो सकता है कि संयुक्त विजेता देखने को मिले।

उन्होंने कहा, 'विराट कोहली एग्रेसिव कप्तान हैं जबकि केन विलियमसन डॉमिनेटिंग लेकिन लेस एक्सप्रेसिव कप्तान हैं, हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं और सही मायने में खेल के एंबेसडर हैं। मौजूदा समय में यह टैलेंट देखने लायक है। फाइनल की बात करें तो कुछ नहीं सकते हो सकता है कोई टीम ट्रॉफी उठाये या फिर दोनों ही संयुक्त विजेता बनें लेकिन इसका रोमांचक होना बिल्कुल तय है।'

Story first published: Friday, June 4, 2021, 19:12 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+