For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final: ICC ने क्लियर किया फॉलो-ऑन नियम को लेकर कंफ्यूजन

नई दिल्लीः भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए फॉलोऑन नियम को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के सभी भ्रम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दूर कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय शीर्ष बॉडी ने स्पष्ट किया है कि अगर फाइनल के पहले दिन खेल धुल जाता है तो फॉलो-ऑन नियम में कोई बदलाव नहीं होगा। मैच के नियमित दिनों के दौरान किसी भी खोए हुए समय के लिए एक अतिरिक्त दिन जोड़ने के बाद गलतफहमी पैदा हुई थी।

यदि शुरुआती दिन का खेल धुल जाता है तो सामान्य परिस्थितियों में, फॉलो-ऑन को लागू करने के लिए आवश्यक लीड का अंतर 200 से घटाकर 150 रन कर दिया जाता है, । हालांकि, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूटीसी फाइनल में आरक्षित दिन उपलब्ध होने के कारण, यह नियम लागू नहीं होगा।

यानी जब डब्ल्यूटीसी की बात आती है, तो फॉलो-ऑन लागू करने के लिए 200 रनों की बढ़त लागू होगी, भले ही पहले दिन का खेल धुल गया हो। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि एक आरक्षित दिन है, और इसलिए पहला दिन धुल जाने के बाद भी, प्रतियोगिता अभी भी पांच दिन की रहेगी। हालांकि, अगर दूसरे दिन का खेल भी धुल जाता है, तो फॉलो-ऑन नियम बदल जाएगा, और लीड 150 रन तक कम हो जाएगी।

इस समय न्यूजीलैंड और भारत दोनों ही इंग्लैंड में मौजूद हैं और कीवी टीम ने वहां पर अपना टेस्ट मेजबानों के खिलाफ खेल लिया है। न्यूजीलैंड इस मैच में भारी पड़ा क्योंकि इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड कुछ कमाल नहीं कर सके। अगर एक पूरा दिन बारिश के चलते ना धुला होता तो शायद कीवी टीम यह मुकाबला जीत भी सकती थी। दूसरी ओर भारतीय टीम साउथैप्टन में धीरे धीरे अभ्यास शुरू कर रही है। हालांकि टीम अभी भी क्वारेंटीन में है।

दोनों टीमों के बीच आईसीसी की पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताबी प्रतियोगिता 18 जून को एजेस बाउल में होगी। भारत विराट कोहली की कमान में अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद कर रहा है।

Story first published: Tuesday, June 8, 2021, 11:39 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+