Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल में रिकॉर्ड बना सकते हैं अश्विन, कमिंस को छोड़ देंगे पीछे

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 2 दिन में शुरू होने वाला है जिसको लेकर फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक मैच पर दुनिया भर के फैन्स की नजर हैं जिन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे पुराने प्रारूप के पहले चैम्पियन का इंतजार है। दोनों टीमों ने इस मैच से पहले अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ने अपनी इस टीम में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को शामिल करने का काम किया है। ऐसे में 18 जून से साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले इस फाइनल मैच में रविचंद्रन अश्विन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम हो सकता है। टेस्ट चैम्पियनशिप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस के नाम है जिन्होंने सबसे ज्यादा 70 विकेट हासिल करने का काम किया है, तो वहीं पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड 69 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: ICC के हॉल ऑफ में शामिल हुए वीनू मांकड़ तो खुशी से झूम उठे सचिन तेंदुलकर, जानें क्या कहा

उल्लेखनीय है कि टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में न तो इंग्लैंड और न ही ऑस्ट्रेलिया की टीम पहुंच सकी है जिसका मतलब है कि अब यह खिलाड़ी और विकेट हासिल नहीं कर सकेंगे, हालांकि रविचंद्रन अश्विन जो कि इस लिस्ट में 67 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में जरूर खेलते नजर आयेंगे। ऐसे में उनके पास सबसे ज्यादा विकेट लेने का मौका है और यह कारनामा 4 विकेट हासिल करते ही नजर आयेंगे।

वहीं पर इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नॉथन लियोन 56 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं जो कि इस फाइनल मैच में खेलते नजर नहीं आयेंगे। वहीं पर पांचवे पायदान पर न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज टिम साउथी 51 विकेट के साथ पांचवे पायदान पर काबिज हैं, हालांकि वो पैट कमिंस से 19 विकेट पीछे हैं, ऐसे में अगर वो भारत के खिलाफ फाइनल मैच में 20 विकेट हासिल करते हैं तो ही वो पैट कमिंस को पीछे छोड़ सकते हैं, जोकि नामुमकिन नजर आता है।

और पढ़ें: स्मिथ-कमिंस नहीं बल्कि यह खिलाड़ी बनें ऑस्ट्रेलिया का अगला कप्तान, टिम पेन ने किया इशारा

आपको बता दें कि भारतीय टीम इस फाइनल मैच की तैयारी करने के लिये इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलने का काम किया तो वहीं पर कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलकर आ रही है। न्यूजीलैंड की टीम ने इस टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया और आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारत को नीचे धकेलते हुए पहले पायदान पर काबिज हो गये हैं।

Story first published: Friday, June 18, 2021, 10:35 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+