For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल में रिव्यू को लेकर हुआ बवाल, अंंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ पर भड़के वीवीएस लक्ष्मण

WTC final
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराई जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। जहां पर कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल (28) और रोहित शर्मा (34) ने शानदार आगाज करते हुए 62 रनों की साझेदारी की लेकिन काइल जैमिसन ने रोहित शर्मा को आउट कर साझेदारी को तोड़ने का काम किया। वहीं पर नील वैग्नर ने शुबमन गिल और ट्रेंट बोल्ट ने चेतेश्वर पुजारा का विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेलने का काम किया।

हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसको लेकर दिग्गजों के बीच विवाद शुरू हो गया है। दरअसल पारी के 41वें ओवर में पुजारा का विकेट लेने के बाद बोल्ट ने आखिरी गेंद पर विराट कोहली के विकेट के पीछे आउट होने को लेकर बड़ी अपील की। बोल्ट की यह गेंद लेग की दिशा में गई और कोहली ने मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद और बल्ले के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ और वॉटलिंग ने साफ तरीके से इसे पकड़ने का काम किया। हालांकि वॉटलिंग और बोल्ट को यहां पर आवाज आई और उन्होंने बहुत तेज अपील की।

और पढ़ें: IND vs NZ: नील वैग्नर की गेंद से उड़े पुजारा के हेलमेट के परखच्चे, बाल-बाल बचे चेतेश्वर

अंपायर ने इसको लेकर कोई डिसीजन नहीं दिया था जिसके बाद बोल्ट अपने कप्तान केन विलियमसन की ओर रिव्यू लेने के लिये देख रहे थे, हालांकि टाइम खत्म हो गया और विलियमसन ने रिव्यू नहीं लिया। इस बीच देखा गया कि अंपायर ने तीसरे अंपायर की तरफ रुख किया जिसके बाद सवाल उठा कि समय खत्म होने के बाद अंपायर कैसे रिव्यू के लिये तीसरे अंपायर का रुख कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आईसीसी के नियमों के अनुसार अंपायर तीसरे अंपायर की तरफ रुख कर सकते हैं जब उन्हेंं विकेटकीपर की ओर से पकड़े गये कैच पर संदेह हो लेकिन यहां पर वॉटलिंग कैच साफ पकड़ते हुए नजर आये।

भले ही रिव्यू के दौरान कोहली के बल्ले से कोई संपर्क न होने का फैसला साफ हुआ लेकिन कॉमेंट्री कर रहे वीवीएस लक्ष्मण ने अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ के ऐसा करने को लेकर सवाल उठाने का काम किया। लक्ष्मण ने कहा कि जब समय समाप्त हो गया तो आप कीवी टीम के लिये रिव्यू नहीं ले सकते और अगर आप खुद से ऐसा करने गये हैं तो नियम आपको इसकी इजाजत नहीं देते हैं। वहीं पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने भी अंपायर के इस फैसले को खराब बताते हुए ट्वीट किया।

और पढ़ें: WTC Final IND vs NZ: काइल जैमिसन की चाल में फंसे रोहित शर्मा, लंच से पहले न्यूजीलैंड ने की वापसी

गौरतलब है कि भले ही दिग्गज अंपायर के ऐसा करने को लेकर सवाल उठा रहे हैं लेकिन आईसीसी की ओर से लागू किये गये नये नियमों के अनुसार अंपायर का ऐसा करना जायज है। आपको बता दें कि आईसीसी की ओर से लागू किये गये नये नियमों के अनुसार अंपायर बल्ले का किनारा लगने से जुड़े फैसले को लेकर तीसरे अंपायर का रुख कर सकता है और अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने यही किया। आईसीसी के यह नये नियम अप्रैल 2021 से लागू किये गये हैं।

Story first published: Saturday, June 19, 2021, 19:16 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+