WTC Final: साउथैम्पटन में अंतिम दिन क्या रहेगी बारिश की स्थिति?
नई दिल्लीः आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल आधिकारिक तौर पर 'रिजर्व डे' में प्रवेश कर चुकी है क्योंकि बारिश के कारण पहले पांच दिनों के दौरान काफी खेल रुका। हालांकि अभी भी मैच के ड्रा होने पर अधिक दांव लगाया जा रहा है, लेकिन अगर इंद्र देव कुछ दया दिखाते हैं तो परिणाम संभव हो सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच WTC फाइनल अपने छठे दिन में प्रवेश कर गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के हाथ में जहां अभी भी 8 विकेट हैं, वहीं न्यूजीलैंड को अभी दूसरी बार बल्लेबाजी करनी है। परिणाम निकालने की होड़ में अभी भी 18 विकेट गिरने बाकी हैं, लेकिन उससे पहले बारिश का हाल देखना होगा क्या कहता है-
आज दिन भर मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, व्यावहारिक रूप से मैच शुरू होने के बाद से यह सबसे अच्छा दिन रहने की उम्मीद है। रिजर्व डे में द रोज बाउल के ऊपर सूरज चमकता हुआ दिखाई देगा।
आसमान में कुछ बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। जब तक मौसम में नाटकीय परिवर्तन नहीं होता है, तब तक पूरे दिन का खेल बिना एक मिनट के रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।
बारिश या खराब रोशनी के कारण रुकावट के मामले में आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए एक दिन रिजर्व रखा था। लेकिन सतह पर बैटिंग भी थोड़ी आसान रहने की संभावना है जिसके चलते गेंदबाजों को पूरा दमदख झोंकना होगा तभी रिजल्ट मिलने के नजदीक खेल जा पाएगा।
पांचवें दिन स्टंप्स के समय, भारत दोनों सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और रोहित शर्मा को टिम साउदी द्वारा आउट करने के बाद 2 विकेट पर 64 रन बनाकर खेल रहा था। कोहली और पुजारा क्रीज पर थे।
अगर चीजें योजना के अनुसार होती हैं, तो भारत दूसरे सत्र में पारी की घोषणा कर सकता है और अपने गेंदबाजों को प्रतियोगिता जीतने के लिए कीवी टीम को आउट करने का मौका दे सकता है। दूसरी ओर कीवी टीम भी भारत को सस्ते में ढेर करके मैच जीत सकती है या फिर यह मुकाबला ड्रा भी हो सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
