Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final: एबी डीविलियर्स ने की भविष्यवाणी, बोले फाइनल मैच में यह टीम होगी टॉप

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में जीत किसकी होगी, यह तो नतीजा आने पर ही पता चलेगा। इससे पहले फेवरेट टीम को लेकर बयान देखे जा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने फेवरेट को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार डीविलियर्स ने कहा है कि अभी बताना मुश्किल है क्योंकि दोनों टीमों ने ज्यादा टेस्ट नहीं खेले हैं। इंडिया ने ओवल में अपना पिछला मैच जीता था। इंग्लैंड को भारत एन हराया था, ऐसे में उस जीत से उनको आत्मविश्वास मिलेगा।

डीविलियर्स ने कहा कि मुझे लगता है कि मैच के पांचवें दिन भारतीय टीम टॉप पर आएगी। इसके अलावा डीविलियर्स ने यह भी कहा कि मैच में बाद में भारतीय स्पिनरों की अहम भूमिका रहने वाली है। पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी का यह भी मानना है कि टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज एक अहम खिलाड़ी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद कैफ की मुलाक़ात, सोशल मीडिया पर फोटो हो गये वायरल

रतलब है कि ओवल में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। कंगारुओं ने इस मैदान पर अधिक मैचों में जीत दर्ज नहीं की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऊपर खराब रिकॉर्ड का दबाव तो जरुर रहने वाला है। उनको सब कुछ भूलकर खेलना होगा।

मुकाबला 7 जून को शुरू होगा और इसमें रिजर्व डे भी रखा गया है। 12 जून का दिन रिजर्व डे है। बारिश या अन्य बाधाओं की वजह से अगर पांच दिन में मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है, तो मैच छठे दिन भी खेला जाएगा। ओवल में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पहली गेंद डाली जाएगी।

Story first published: Tuesday, June 6, 2023, 15:22 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+