For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'वीरू की याद दिलाती है शैफाली वर्मा', भारतीय महिला टीम के फैन हुए फील्डिंग कोच आर श्रीधर

shafali verma
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच ब्रिस्टल के मैदान पर खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने अपनी पारियों से दुनिया भर के दिग्गजों को अपना फैन बनाने का काम किया है। शैफाली के लिये यह मैच उनके टेस्ट करियर का डेब्यू है जिसकी पहली पारी में 17 साल की इस युवा बल्लेबाज ने 96 रन बनाने का काम किया तो वहीं पर दूसरी पारी में वह नाबाद 55 रन बनाकर खेल रही हैं। शैफाली वर्मा इसके साथ ही डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई हैं जबकि ओवरऑल रिकॉर्ड में वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर की खिलाड़ी बन गई हैं।

शैफाली वर्मा की बल्लेबाजी से न सिर्फ उनके फैन्स बल्कि भारतीय पुरुष टीम का टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का पहला दिन पूरी तरह बारिश से धुल गया जिसके चलते विराट सेना और टीम मैनेजमेंट अपने कमरे में महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच देखते नजर आये।

और पढ़ें: IND vs NZ: WTC फाइनल में काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम, जानें क्या है कारण

भारतीय पुरुष टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने पहले दिन का खेल धुल जाने के बाद इस बारे में जानकारी देते हुए शैफाली वर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि पूरी भारतीय टीम की नजर इस मैच पर बनी हुई है, सिवाय जब वो अभ्यास के लिये मैदान पर जाती है, लेकिन हम लगातार अपनी टीम को चीयर कर रहे हैं। इस दौरान शैफाली की बल्लेबाजी काफी शानदार रही है जो कि हमें काफी हद तक वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाती है।

उन्होंने कहा,'शैफाली हमें काफी हद तक वीरू (वीरेंदर सहवाग) की याद दिलाती है। जिस तरह से वो खेलती है यह साफ दर्शाता है कि उसकी मानसिकता क्या है। इस वजह से हम सब शैफाली की पारी का मजा ले रहे थे। हम चाहते थे कि वो पहली पारी में शतक पूरा करे लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हो नहीं हो सका। शैफाली और स्मृति ने हमें बेहतरीन शुरुआत दी लेकिन दुर्भाग्य से हम उसका फायदा नहीं उठा सके, लेकिन दूसरी पारी में भी शैफाली और दीप्ती अच्छा खेलती नजर आ रही हैं और एक बेहतरीन टेस्ट मैच देखने को मिल रहा है।'

और पढ़ें: WTC फाइनल में उतरते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी इंडिया

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच खेल रही है, जहां पर इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 396 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित की। जवाब में भारतीय टीम ने शैफाली वर्मा (96) और स्मृति मंधाना (67) के दम पर पहले विकेट के लिये 167 रनों की साझेदारी की लेकिन उनका विकेट जाने के बाद पूरी भारतीय टीम 231 रनों पर ऑल आउट हो गई।

भारतीय टीम फॉलो ऑन बचाने में नाकाम रही जिसके बाद इंग्लैंड ने भारतीय टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिये मैदान पर बुलाया। स्मृति मंधाना दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर सकी लेकिन शैफाली ने अपना विस्फोटक अंदाज जारी रखा है और 11 चौकों के दम पर नाबाद 55 रनों की पारी खेल चुकी हैं।

Story first published: Saturday, June 19, 2021, 15:50 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+