For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final: विराट ने कहा है ये 1 महीने का खून-पसीना नहीं, 2 साल की मेहनत है- ईशांत शर्मा

नई दिल्लीः भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के महत्व पर जोर दिया है और कहा कि यह मैच 50 ओवर के विश्व कप फाइनल जितना बड़ा है। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में है जहां पर उसको 18 जून को यह मुकाबला खेलना है।

बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक वीडियो में बोलते हुए, इशांत ने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल की यात्रा खिलाड़ियों के लिए भावनात्मक रही है और कहा कि पिछली दो टेस्ट श्रृंखलाओं में जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

उन्होंने अपने कप्तान विराट कोहली की बताई बात को भी शेयर किया कि यह टीम की दो साल की मेहनत का नतीजा है जो आज भारत टेस्ट चैम्पियन के फाइनल में खेलने जा रहा है।

बीसीसीआई द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में बात करते हुए ईशांत ने कहा, "विराट (कोहली) ने कहा है कि यह सिर्फ एक महीने का हमारा पसीना और कड़ी मेहनत नहीं है, बल्कि दो साल की अवधि में की मेहनत है। हमें कोविड के कारण अधिक मेहनत करनी पड़ी, फिर नियम परिवर्तन हुआ और हम दबाव में थे और फिर हमने एक जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया में कठिन श्रृंखला जीतकर हम इंग्लैंड के खिलाफ वापस आए क्योंकि हमें 3-1 से जीतना था।"

उनके साथी मोहम्मद शमी ने भी ईशांत के साथ सहमति व्यक्त की और कहा कि ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीत के तहत टीम इंडिया को यह विश्वास करने में मदद मिली है कि वे न्यूजीलैंड को हरा सकते हैं।

शमी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह विश्वास बहुत बड़ा था कि हम कहीं से भी वापस आ सकते हैं। इसने भारतीय क्रिकेट को अगले चरण में प्रवेश करने में मदद की। हालांकि मैं इसका हिस्सा नहीं था, मुझे लगा कि श्रृंखला ने एक अलग तरह का आत्म-विश्वास दिया।"

भारत इस मैच में किस तरह के तेज गेंदबाजी संयोजन के साथ उतरेगा यह देखने वाली बात होगी क्योंकि लंबे समय ईशांत, शमी और बुमराह एक साथ चयन के लिए उपलब्ध हैं जबकि मोहम्मद सिराज युवा तुर्क के तौर पर उभर रहे हैं। भारत के लिए ईशांत और सिराज में किसी एक को चुनना अच्छा सिरदर्द साबित होगा। अनुभव को देखते हुए ईशांत को जगह मिली तो ताज्जुब नहीं होगा।

Story first published: Saturday, June 12, 2021, 10:19 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+