For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC के फाइनल में दर्शकों को मैदान में आने की मिल सकती है अनुमति

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथैंपटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। पहले यह मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाना था, लेकिन इसे बदलकर साउथैंपटन में कराया जाएगा। फाइनल मुकाबला 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाएगा और 23 जून को एक अतिरिक्त दिन के तौर रिजर्व डे के लिए रखा गया है। इस आयोजन में कोरोना महामारी का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि फाइनल मुकाबला सुरक्षित माहौल में कराया जा सके।

रिपोर्ट के अनुसार साउथैंपटन में हर संभव वर्ल्ड क्लास सुविधा उपलब्ध है, दोनों ही टीमों को यहां फाइनल मुकाबले की तैयारी के लिए हर संभव सुविधा मुहैया कराई जा सकती है। मैदान के पास ही होटल की सुविधा है, जहां पर खिलाड़ी ठहर सकते हैं, इससे कोरोना के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। यूके सरकार कोरोना के मामलों सुधार के बाद चरणबद्ध तरीके से जरूरी कदम उठा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में सीमित संख्या में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि इसपर अंतिम फैसला तत्कालीन स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।

बता दें कि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सबसे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने जगह बनाई थी। इसके बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

आईसीसी के जनरल मैनेजर जेयोफ अलार्डिक ने कहा कि टेस्ट कैलेंडर में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप काफी अहम मुकाबला है, क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप का यह जश्न तकरीबन एक हफ्ते तक चलेगा। इस फॉर्मेट में क्रिकेट की परंपरा बरकरार है और यह क्रिकेट का सबसे अहम प्रारूप है। मैं भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों को फाइनल में पहुंचने की बधाई देना चाहता हूं। दोनों ही टीमें ऐतिहासिक टेस्ट के फाइनल में पहुंची हैं। हमे इस बात का पूरा भरोसा है कि हैंशायर बॉउल को चुनकर हमने इस मुकाबले को सर्वश्रेष्ठ तरीके से संपन्न कराने का अपने आपको बड़ा मौका दिया है।

इसीबी के सीईओ टॉम हैरिसन ने कहा कि हम खुश हैं कि आईसीसी ने हमे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला कराने की जिम्मेदारी द हैंशायर बउल में दी है। यह दुनिया का पहला पूरी तरह से सुरक्षित बायो सिक्योर स्टेडियम है, यह मैदान अंतरराष्ट्रीय स्तर को बरकरार रखते हुए मुकाबले कराने में सक्षम है। मुझे पूरा विश्वास है कि फाइल मुकाबला जबरदस्त अनुभव होगा।

Story first published: Wednesday, March 10, 2021, 16:05 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+