For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर पलटे माइकल वॉन, पहली पारी के स्कोर को लेकर की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन सोशल मीडिया पर दिये जाने वाले अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर भारतीय फैन्स की ओर से ट्रोल होते नजर आते हैं। साउथैम्पटन में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर भी शुक्रवार को उनकी ओर से दिये गये बयान के चलते वॉन को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। टेस्ट चैम्पियनशिप का पहला दिन पूरी तरह से बारिश के चलते धुल गया था जिसके बाद माइकल वॉन ने कहा कि बारिश के चलते भारतीय टीम बच गई। हालांकि टॉस हारने के बाद जब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उसने शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे दिन का पहला सेशन समाप्त होने तक 7 विकेट खोकर 211 रन बना लिये हैं।

भारतीय टीम के लिये रोहित शर्मा (34), शुबमन गिल (28) ने शानदार शुरुआत की जिसके बाद कीवी गेंदबाजों ने वापसी की लेकिन विराट कोहली (44) और अजिंक्य रहाणे (49) ने फिर से भारतीय बल्लेबाजी को मैच में वापस लाने का काम किया। भारतीय टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए माइकल वॉन ने यू टर्न लिया है और विराट सेना की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है।

और पढ़ें: WTC फाइनल में क्या होगा भारत के लिये आइडियल स्कोर, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने किया खुलासा

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,'मुझे लगता है कि साउथैम्पटन के मैदान पर 225 रन एक अच्छा पार स्कोर होगा...भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है और इतनी मुश्किल परिस्थितियों में कमाल की बल्लेबाजी कर के दिखाई है।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का भी मानना है कि पहली पारी में परिस्थितियों को देखते हुए भारत को कम से कम 250 रन बनाने चाहिये और इससे ज्यादा रन टीम के लिये बोनस प्वाइंट साबित होगा।

और पढ़ें: WTC फाइनल के दौरान चुना गया 21वीं सदी का बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज, पोल में शामिल नहीं कोहली का नाम

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कहा,' हम चाहेंगे कि जितना ज्यादा से ज्यादा रन बटोर सकें, वहां तक स्कोर को लेकर जा सकें लेकिन 250 से ज्यादा का स्कोर हमारे लिये ठीक रहेगा। यहां पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है क्योंकि ड्यूक बॉल्स पुरानी होने के साथ-साथ ज्यादा स्विंग करती नजर आती हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।'

Story first published: Sunday, June 20, 2021, 18:13 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+