WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे दिन के खेल में स्टीव स्मिथ सिराज के सामने बल्लेबाजी के दौरान किसी कारण से पीछे हट गए थे। गेंदबाज को रुकना पड़ा था। इसके बाद सिराज ने गुस्से में गेंद फेंक दी थी। उनके इस बर्ताव को किसी ने अच्छा नहीं बताया।
कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भी सिराज को लताड़ लगाई। गावस्कर ने कहा कि दिन की तीसरी और चौथी गेंद है। क्या हो रहा है? शास्त्री ने स्मिथ का पक्ष लेते हुए कहा कि स्मिथ के पास पीछे हटने का पूरा अधिकार है।
शास्त्री ने कहा कि स्मिथ पीछे हटे, यह सिराज को पसंद नहीं आया लेकिन बल्लेबाज के पास ऐसा करने का पूरा अधिकार है। सिराज को दो बाउंड्री पड़ी इसलिए उनको गुस्सा आया है, वही निकाला जा रहा है। शास्त्री ने कहा कि पिछली गेंद पर ही सिराज को रोहित ने समझाया था।
WTC Final: कमिंस की दो नो बॉल और ऑस्ट्रेलिया को पड़ी दोहरी मार, रहाणे-ठाकुर दोनों बचे
गौरतलब है कि सिराज को इससे पहले भी बल्लेबाजों के साथ उलझते हुए देखा गया था। वह पहले दिन के खेल में भी ऐसा करते हुए दिखे थे। इस बर्ताव की बातें सोशल मीडिया पर भी लगातार होती रहती है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में टीम इंडिया के खिलाफ जमकर रन बनाये।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के दौरान 469 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कंगारुओं की तरफ से दो शतक देखने को मिले। ट्रेविस हेड और स्मिथ ने शतक जमाए। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे। सिराज ने 4 विकेट झटके। जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया की बैटिंग यूनिट फ्लॉप रही। भारत के लिए रहाणे और शार्दुल ने रन बनाये।