For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा कर सकते हैं बड़ा कमाल, पीछे रह जाएंगे हेडन और रॉस टेलर

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के दाैरान ओपनर रोहित शर्मा बड़ा कमाल करने का माैका है। दरअसल, रोहित शर्मा के पास विदेश में 1000 रन बनाने का मौका है, साथ ही शतक लगाकर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और रॉस टेलर को पछाड़ देंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने अब तक 40 शतक बनाए हैं, जबकि हेडन और टेलर ने भी 40-40 शतक बनाए हैं। अगर वह फाइनल में शतक लगाने में सफल हो जाते हैं तो यह रोहित का 41वां शतक होगा। इसके अलावा उन्हें विदेश में टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने के लिए सिर्फ 55 रन चाहिए। रोहित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 1030 रन बना चुके हैं। वह अजिंक्य रहाणे के बाद टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रहाणे ने टूर्नामेंट में 1095 रन बनाए हैं।

इसके अलावा रोहित 2007 टी20 विश्व कप से विश्व कप के फाइनल तक खेलने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी होंगे। अगर भारत फाइनल जीतता है, तो रोहित टी20 विश्व कप (2007), 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और टेस्ट खिताब जीतने का रिकॉर्ड रखने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।

यही नहीं, कप्तान विराट कोहली के पास भी नई उपलब्धि हासिल करने का माैका है। अगर कोहली इस फाइनल में शतक बनाते हैं, तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान के रूप में जाना जाएगा। कोहली शतक बनाकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कोहली ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करते हुए 41 शतक बनाए हैं, जबकि पोंटिंग ने भी 41 शतक बनाए हैं। आपको बता दें कि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51.53 की औसत से 3 शतक और 3 अर्द्धशतक के साथ 773 रन बनाए हैं।

अब तक भारत और न्यूजीलैंड ने 59 टेस्ट खेले हैं, जिसमें भारत ने 21 बार और न्यूजीलैंड ने 12 बार जीत हासिल की है। इसके अलावा 26 मैच ड्रॉ हो चुके हैं। इस विश्व कप के फाइनल में कई रिकॉर्ड बनने की संभावना है।

Story first published: Thursday, June 17, 2021, 18:56 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+