For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final: रोहित शर्मा ने पैट कमिंस के सामने कही बड़ी बात, बोले ऑस्ट्रेलिया को घर में हराना बेस्ट था

WTC Final: भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में खेलेगी। इंग्लैंड के ओवल में यह मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर कुछ अहम बातें कही हैं। इसके अलावा उन्होंने बेस्ट प्रदर्शन के बारे में भी प्रतिक्रिया दी है।

हर्षा भोगले ने टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने तक पिछले कुछ सालों के हाईलाईट के बारे में रोहित से सवाल किया। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में रोहित ने कहा कि कोरोना में सभी घरों में थे और किसी से कुछ उम्मीद नहीं थी लेकिन इस तरह की स्थिति आती है और आपको इससे बाहर आना होता है। बेस्ट हाईलाईट ऑस्ट्रेलिया में टीम का प्रदर्शन था।

रोहित ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पहले मैच में हार के बाद खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए ताकत और गहराई दिखाई। काफी खिलाड़ी चोटिल हुए थे और मैं खुद भी शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेला था। मुझे पता है कि टीम के रूप में हम किस स्थिति से गुजर रहे थे। वह काफी मुश्किल टाइम था।

WTC Final में आखिर कैसे पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सहित इन टीमों को चटाई धूल

रोहित शर्मा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हम टॉप पर वापस आए लेकिन इसके पीछे ग्राउंड वर्क था। कई युवा खिलाड़ियों ने आकर हमारे लिए चीजें सीखी। कई सीनियर खिलाड़ी नहीं थे, इंडिया से बाहर वह बेस्ट क्रिकेट हमने खेला था। इसके बाद हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने घर में सीरीज खेली थी, वह भी उत्साहित करने वाली थी।

भारतीय कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट को सबसे चुनौती वाला प्रारूप बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा फॉर्मेट है, जो आपको एक खिलाड़ी और लीडर के रूप में चुनौती देता है। आप चुनौती वाली स्थिति पसंद भी करते हैं। एक खिलाड़ी के रूप में आप ऐसा चाहते हैं, तभी बेस्ट प्रदर्शन बाहर निकलकर आता है। मेरे और टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट टॉप पर रहा है। अब फाइनल बाधा पार करनी है।

Story first published: Monday, June 5, 2023, 18:01 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+