WTC फाइनल से पहले रोस टेलर ने किया खुलासा, बताया- कीवी टीम को होगी किस बात की परेशानी

WTC final
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित किये जाने वाले पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेले जाने में अब बस 3 दिन का ही समय बाकी रह गया है और फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां एक ओर भारतीय टीम ज्यादा से ज्यादा अभ्यास कर अपनी तैयारी को मजबूत कर रही है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम ने जिस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की उससे साफ कर दिया है कि वह भी मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने वाली है। न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीत कर आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारत को पछाड़ने का काम किया है और अब वह टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 टीम बन गई है।

इस बीच न्यूीजलैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज रोस टेलर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले कीवी टीम को किस बात की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोस टेलर का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे जिसकी वजह से टीम को अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का मौका मिल गया, जिसको लेकर कीवी टीम ने 6 बदलाव किये थे। इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट की आसान मात देने का कारनामा किया।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले भारतीय टीम का अभ्यास देख बढ़ा न्यूजीलैंड का सिरदर्द, जडेजा ने भी ठोंकी फिफ्टी

रोस टेलर का मानना है कि अब भारत के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद होंगे जिसके चलते मैनेजमेंट को इस परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है कि वो भारत के खिलाफ प्लेइंग 11 में किस खिलाड़ी को मौका दें और किस खिलाड़ी को नहीं।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद रोस टेलर ने कहा,'यह सिर्फ उनके लिये नहीं बल्कि हमारे लिये भी एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि इस मैच में हमारे कई खिलाड़ी चोट की वजह से नहीं खेल रहे थे। तो वहीं पर हमारे पास यह अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका था। वहीं पर हमने कुछ खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम भी दिया ताकि फाइनल मैच में हम उनका सही फायदा उठा सकें। हालांकि इन युवा खिलाड़ियों ने मैच में अहम भूमिका निभाई और फाइनल मैच से पहले मैनेजमेंट के सामने भी कई सारे विकल्प मुहैया करा दिये हैं।'

और पढ़ें: तय है WTC फाइनल मैच का ड्रॉ होना, मौसम कर रहा संयुक्त विजेता की भविष्यवाणी, देखें रिपोर्ट

गौरतलब है कि एजबास्टन में खेले गये इस मैच में कप्तान केन विलियमसन कोहनी की चोट के चलते बाहर हो गये थे जिसके चलते टॉम लैथम को टीम की कमान दी गई थी, तो वहीं पर टिम साउथी और काइल जैमिसन को आराम दिया गया था। बीजे वॉटलिंग भी चोट की वजह से बाहर हो गये थे। ऐसे में उनकी जगह टीम में शामिल किये गये विल यंग, मैट हेनरी, एजाज पटेल और ट्रेंट बोल्ट ने शानदार प्रदर्शन कर 8 विकेट से जीत हासिल कर इंग्लैंड की सरजमीं पर 22 साल बाद जीत हासिल करने का कारनामा किया।

Story first published: Monday, June 14, 2021, 19:05 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+