For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final : शेन वार्न ने न्यूजीलैंड की 'प्लानिंग' पर उठाया सवाल, कहा- मैं बहुत निराश हूं

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के लिए साउथेंप्टन में भारत-न्यूजीलैंड के बीच जंग जारी है। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन इस मैच के लिए कीवी खेमे ने जो प्लानिंग तैयार की, उससे आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न काफी निराश हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड पांच तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है, जबकि भारत ने दो स्पिनर रखे हैं। कीवी टीम द्वारा किसी भी स्पिनर को माैका ना देने पर शेन वार्न ने सवाल उठाते हुए कहा कि वो उनके इस फैसले से निराश हैं।

वार्न ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''न्यूजीलैंड से काफी निराश हूं कि उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोई भी स्पिनर नहीं खिलाया है क्योंकि इस विकेट पर काफी स्पिन होने जा रही है, पहले से ही बड़े 'फुटमार्क' बनने भी शुरू हो चुके हैं। भारत अगर 275 या 300 के आसपास के स्कोर करता है तो यह मैच ओवर है बशर्ते कि मौसम दखलअंदाजी ना करें।''

बता दें कि भारत ने वीरवार को ही मीडिया से बातचीत के दाैरान अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था। कोहली ने साफ कर दिया था कि वो 2 स्पिनर्स और 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेंगे। लेकिन शुक्रवार को पूरा दिन बारिश रही जिस कारण टाॅस भी नहीं हो सका। इसके बाद कई दिग्गजों ने राय देते हुए कहा कि अब भारत को प्लेइंग इलेवन बदलनी चाहिए क्योंकि पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होगी।

वहीं दूसरी ओवर न्यूजीलैंड ने टाॅस के दाैरान सिक्का उछलने के बाद ही अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया। कप्तान केन विलियमसन ने बताया कि वह परिस्तिथियों के हिसाब से पांच गेंदबाजों के साथ उतरे हैं। उनके इस फैसले से सब हैरान रह गए क्योंकि उन्होंने एक भी स्पिनर को जगह नहीं दी।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की टीम- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, टिम साउथी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट

Story first published: Saturday, June 19, 2021, 19:38 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+