For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final: सुनील गावस्कर ने चुना भारत और न्यूजीलैंड के बीच अपना विनर

नई दिल्लीः सुनील गावस्कर उन चुनिंदा शख्सियतों में से एक थे जिन्होंने कहा था कि न्यूजीलैंड को इंग्लैंड में दो टेस्ट मैच खेलने का बहुत ज्यादा फायदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं मिलेगा। वरना सभी दिग्गजों की राय यही थी कि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में दो टेस्ट मैच खेलने का अनुभव ले लिया होगा और भारत पिछले 1 महीने से कुछ ना करने के बाद कीवी टीम के सामने उतरेगा, ऐसे में एडवांटेज केन विलियमसन की टीम के पास ही रहेगा। गावस्कर ने इस सोच को खारिज किया था और उन्होंने अपने कई तर्क दिए थे। इन बातों को अच्छा खासा समय हो गया है और न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ जीत ली है।

टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का विजेता कौन होने जा रहा है-

टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का विजेता कौन होने जा रहा है-

अब तो कई क्रिकेट दिग्गजों को ऐसा लगता है कि न्यूजीलैंड वाकई में बहुत बेहतर स्थिति में है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में केवल 2 दिन बचे हैं और क्रिकेट विशेषज्ञों ने ऐसी टीम की भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी है जो उनके मुताबिक जीतेगी। इस लिस्ट में वेंकटेश प्रसाद, इरफान पठान, स्कॉट स्टायरिस, मोंटी पनेसर और पार्थिव पटेल जैसे पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं और अब सुनील गावस्कर ने भी इस लिस्ट में अपना नाम डाल दिया है। आइए देखते हैं गावस्कर की राय में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का विजेता कौन होने जा रहा है। गावस्कर क्रिकेट की बारीक समझ के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने जवाब ऐसा ही दिया है।

WTC फाइनल 'बेस्ट ऑफ थ्री' क्यों नहीं किया गया, ICC ने बताई क्या थी उसकी मजबूरी

गावस्कर का जवाब-

गावस्कर का जवाब-

गावस्कर ने बताया कि दोनों ही टीमों के पास जीत के अच्छे मौके मौजूद रहेंगे।दोनों ही टीमों के पास अच्छा बैलेंस है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गावस्कर कहते हैं, "मेरे लिए यह बराबरी का मुकाबला होने जा रहा है क्योंकि दोनों ही टीमें संतुलित हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोचेंगे कि न्यूजीलैंड पहले से ही कुछ मैच खेल कर आ रही है और उनके पास एडवांटेज होगा लेकिन फिर भारतीय टीम भी 1 महीने से नहीं खेली है और वह भी तरोताजा होकर मैच में उतरने के लिए बेकरार है। भारत के पास गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने वाले ज्यादा खिलाड़ी मौजूद हैं और उनको यह मुकाबला जीतना चाहिए।"

इससे पहले सुनील गावस्कर यह बता चुके हैं कि न्यूजीलैंड के दो टेस्ट मैच खेलने का भारत को नुकसान क्यों नहीं होगा। उन्होंने बताया था कि भारतीय टीम नए माइंडसेट के साथ मुकाबले में खुद को झोंक देगी जबकि कीवी टीम सीरीज हार गई या उसके कुछ खिलाड़ियों को चोट लग गई तो फिर सीधे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की बड़ी चुनौती होगी जिससे निजात पाना आसान नहीं होगा।

गावस्कर की आधी बात सच साबित हो चुकी है-

गावस्कर की आधी बात सच साबित हो चुकी है-

वैसे आपको बता दें गावस्कर की यह बात पूरी तरह से गलत साबित नहीं हुई क्योंकि केन विलियमसन जैसा सबसे महान कीवी खिलाड़ी चोट के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गया था और अब कोच गैरी स्पीड का कहना है कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि केन विलियमसन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले तक अपनी टीम में लौट आएंगे। यही हाल वाटलिंग का है। इन खिलाड़ियों को पिछले 1 हफ्ते से आराम दिया है और रिहैब किया है।

डब्लूटीसी मुकाबला दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड की साउथेंप्टन जगह पर एजेस बाउल नाम के प्रसिद्ध मैदान पर खेला जाएगा। यह खूबसूरत जगह है जहां पर न्यूजीलैंड और भारत के टीम में एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगे। बारिश के चलते इस मैच में एक रिजर्व दिन भी रखा गया है।

Story first published: Tuesday, June 15, 2021, 12:26 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+