ड्रा WTC फाइनल में कैसे घोषित करें विजेता, सुनील गावस्कर ने दिया दिलचस्प जवाब
नई दिल्लीः साउथेम्प्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में बारिश अब तक हावी रही है। भारत ने बल्लेबाजी के लिए कहे जाने पर 217 रन बनाए, जबकि जवाब में न्यूजीलैंड ने इस प्रक्रिया में सिर्फ दो विकेट खोकर 101 रन बनाए। पूरे दो दिन - पहला दिन और चौथा दिन - लगातार बारिश के कारण बह गए। जाहिर है आईसीसी ने इतने बड़े मैच का मजाक बनाकर रख दिया है और, प्रशंसक व विशेषज्ञ इससे नाखुश हैं। हालांकि अभी भी दो दिन बाकी हैं पर फिर से बारिश के चलते खेल रुका तो नतीजा मिलना नामुमकिन हो जाएगा। सबसे बड़ी नाखुशी की बात यह है कि मैच ड्रॉ पर समाप्त होता है, तो दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी।
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने सुनील गावस्कर का इस पर दिलचस्प रुख है और उन्होंने आईसीसी को सुझाव दिया है कि मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में विजेता का फैसला करने के लिए एक फॉर्मूले पर विचार करें। दूसरी ओर, प्रसिद्ध कमेंटेटर हर्षा भोगले और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल को हालांकि लगता है कि तीनों परिणाम अभी भी संभव हैं। लेकिन ड्रॉ की संभावना बहुत अधिक लगती है और गावस्कर को लगता है कि आईसीसी को भविष्य के मैचों के लिए इस मामले पर गौर करना चाहिए।
गावस्कर ने आज तक से बात करते हुए कहा, "एक ड्रा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मामले में विजेता चुनने का एक फॉर्मूला होना चाहिए। ICC की क्रिकेट समिति को सोचना चाहिए और फिर निर्णय लेना चाहिए। "
एजेस बाउल की परिस्थितियां तेज गेंदबाजी के लिए अनुकूल थीं और कीवी तेज गेंदबाजों ने काइल जैमीसन के साथ पांच विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन भारतीय गेंदबाज बेअसर रहे। बुमराह से जो उम्मीदें थी वह उसके आसपास तक नहीं थे। बुमराह कहीं ना कहीं अब पहले जैसे गेंदबाज दिख भी नहीं हैं। चोट के बाद उनका पैनापन कम हुआ है। बाकी गेंदबाज भी अपनी योजनाओं को अंजाम देने में विफल रहे जिसके चलते पूरा मैच होने की स्थिति में कीवी टीम ही जीत की दावेदार के तौर पर उभरती है।
गावस्कर का मानना है कि पहली डब्ल्यूटीसी फाइनल की ट्रॉफी भारत और न्यूजीलैंड दोनों के बीच साझा की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो आईसीसी फाइनल में ट्रॉफी साझा करने का यह दूसरा मौका होगा। इस तरह की पहली घटना 2002 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान हुई थी क्योंकि भारत और श्रीलंका का मैच 29 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। दोनों टीमों के बीच ट्राफी बांटी गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
