For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final: भारत बहुत आराम से जीत जाएगा, अगर अपने बेस्ट के आसपास भी खेल गया- पेन

नई दिल्लीः टिम पेन उन कप्तानों में से एक हैं जिन्होंने मौजूदा भारतीय टीम की ताकत और क्षमताओं को सही मायने में महसूस किया है। ऑस्ट्रेलिया को भारतीयों के खिलाफ घर पर लगातार दो घरेलू टेस्ट श्रृंखला में हार का दर्द मिला है।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कप्तान ने अब पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के विजेता की भविष्यवाणी की है, और आश्चर्य नहीं कि उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम पर अपना दांव लगाया है।

पेन का आकलन ऐसे समय में आया है जब अधिकांश विशेषज्ञों ने न्यूजीलैंड का पक्ष लिया है, क्योंकि परिस्थितियां तो कीवियों के पक्ष में हैं ही बल्किन्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में कुछ टेस्ट खेले हैं और वे सीरीज भी जीत चुके हैं जो केन विलियमसन के पक्ष को लाभ देने वाले फैक्टर हैं।

पेन ने ब्रिस्बेन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मेरी भविष्यवाणी है कि अगर भारत कहीं भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास हुआ तो वह बहुत आराम से जीत जाएगा।"

पेन ने न्यूजीलैंड और भारत दोनों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में कीवी टीम को घर में 3-0 से हराया था, उन्हें इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

पेन ने यह भी तर्क दिया कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में न्यूजीलैंड की हालिया जीत तब आई जब मेजबानों के पास अपने कुछ अहम नियमित खिलाड़ी नहीं थे।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड एक अच्छी टीम है, दूसरी ओर एक सच ये भी है कि ये वो इंग्लैंड की टीम नहीं थी जिसको हमने आमतौर पर मैदान में देखा है या जो हम शायद एशेज में देखने जा रहे हैं ... यह निश्चित रूप से इंग्लैंड की सबसे मजबूत टीम नहीं थी।"

Story first published: Wednesday, June 16, 2021, 7:35 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+