WTC Final: मैच के 5वें दिन टिम साउदी के छक्के ने फैन को किया घायल- VIDEO
नई दिल्लीः टिम साउदी को उनके बड़े हिट के लिए जाना जाता है और उन्होंने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के मैच के दौरान उसी की एक झलक दी। साउथेम्प्टन के रोज बाउल में पांचवें दिन साउथी ने अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया, जिसमें उन्होंने 46 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। उन्होंने ब्लैक कैप्स को पहली पारी में 32 रन की बढ़त दिलाने में मदद की।
दो छक्के ऑन साइड पर लगे, एक इशांत शर्मा की गेंद पर और दूसरा रवींद्र जडेजा की गेंद पर। अपने दूसरे और अंतिम छक्के में साउथी ने एक दर्शक को घायल कर दिया। जडेजा की गेंद पर बल्लेबाज ने गेंद को डीप मिड-विकेट फील्ड के ऊपर से शॉट मारा।
यह शॉट इतनी पॉवर तो रखता ही था कि रस्सी के पार चला जाए। लेकिन स्टेंड में बैठा एक फैन भी इससे बच नहीं सका। गेंद उसकी आंख के नीचे लगी और खून निकलना शुरू हो गया। जहां तक साउदी का सवाल है तो वह बाद में जडेजा की ही गेंद पर आउट हुए।
— pant shirt fc (@pant_fc) June 23, 2021
बारिश की लुका-छिपी के बाद, डब्ल्यूटीसी फाइनल रिजर्व डे में चला गया है, जिसमें भारत 32 रन से आगे चल रहा है लेकिन दो विकेट जा चुके हैं। साउथी ने दोनों सलामी बल्लेबाजों- रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकेट चटकाए।
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए थे और उनका मानना है कि टीम इंडिया पहले खुद को सुरक्षित रखने लायक स्कोर करेगी फिर आगे का देखेगी। भारत के नजरिए से यह मैच ड्रा कराना उनको बेहतर विकल्प लग रहा है तो दूसरी और न्यूजीलैंड का मकसद भारत को 200 से कम के स्कोर पर समेटकर बाकी लक्ष्य को हासिल करना है क्योंकि अंतिम दिन बारिश ना के बराबर होने की उम्मीद है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
