For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कहीं WTC फाइनल में हार ना जाएगा भारत, अनलकी हैं अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल) : अगर इतिहास खुद को दोहराता है तो भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार सकता है। हालांकि, भारतीय टीम विराट कोहली के नेतृत्व में न्यूजीलैंड से ज्यादा मजबूत दिखती है। यह ऐतिहासिक मुकाबला 18 जून को होने जा रहा है, जिसके लिए आईसीसी ने दो मैदानी अंपायरों के नाम भी चुन लिए जो मैच पर कड़ी नजर रखेंगे। लेकिन एक अंपायर वो भी इस मैच में माैजूद होगा, जो भारतीय टीम के लिए अभी तक अनलकी साबित हुए है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो की। इन्हें टीवी अंपायर के रूप में चुना गया है, जबकि रिचर्ड इलिंगवर्थ और माइकल गॉफ फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे।

रिचर्ड कैटलब्रो भारतीय टीम के लिए अभी तक बड़े मुकाबलों (नॉकआउट) में अनलकी साबित हुए हैं। हालांकि इस बार रिचर्ड कैटलब्रो टीवी अंपायर के रूप में काम करेंगे, लेकिन इससे पहले उनके मैदान से होने पर मैच भारत के पक्ष में नहीं रहा है। यह हम नहीं बल्कि इतिहास कह रहा है। अगर इतिहास खुद को दोहराता है तो न्यूजीलैंड की किस्मत जाग जाएगी। तो आइए जानें आखिर कब-कब रिचर्ड कैटलब्रो भारतीय टीम के लिए अनलकी साबित हुए हैं-

2014 टी20 विश्व कप

2014 टी20 विश्व कप

उस दाैरान भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए प्रबल दावेदार थी। टीम ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में फाइनल में पहुंची जहां मुकाबला श्रीलंका के साथ हुआ। मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में भी मैदानी अंपायर के रूप में रिचर्ड कैटलब्रो उतरे थे। उनके साथ इयान गाॅल थे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने कुमार संगकारा के नाबाद 52 रन की मदद से 17.5 ओवर में 6 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।

2015 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल

2015 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल

एक बार फिर रिचर्ड कैटलब्रो उस मुकाबले में अंपायरिंग करने उतरे जो भारत के लिए अहम था। 2015 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत का आस्ट्रेलिया से सामना हुआ जो सिडनी में खेला गया। इस मैच में कुमार धर्मसेना के साथ रिचर्ड अंपायरिंग करने उतरे। लेकिन रिचर्ड एक बार फिर भारत के लिए अहम मुकाबले में अनलकी साबित हुए। इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने पहले टाॅस जीतते हुए 7 विकेट खोकर 328 रन बना डाले जिसमें स्टीव स्मिथ के 93 गेंदों में 105 रन भी शामिल थे। जवाब में भारत 46.5 ओवर में ही 233 रन पर ढेर होकर 95 रन से हार गया। साथ ही उसका फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया।

2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल

2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल

भारतीय टीम के लिए आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में एक बार फिर रिचर्ड कैटलब्रो का मैदानी अंपायर के रूप में उतरना सही नहीं रहा। इस बार कैटलब्रो के साथ इयान गाॅल आए थे। वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सेमीफाइनल मैच विंडीज के साथ हुआ। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की नाबाद 89 रनों की पारी मदद से 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना दिए। लगा कि भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन विंडीज के लिए लैंडल सिमंस ने मैच बदल दिया। सिमंस ने 51 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए, जिसकी मदद से विंडीज ने 2 गेंदें शेष रहते मैच 7 विकेट से जीत लिया। आंद्र रसेल ने 20 गेंदों में नाबाद 43 रन जड़े थे।

2017 चैंपियंस ट्राॅफी फाइनल

2017 चैंपियंस ट्राॅफी फाइनल

लंदन में हुए इस टूर्नामेंट का विजेता भारत का बनना पक्का लग रहा था, क्योंकि फाइनल में पाकिस्तान सामने था जो बड़ी मुश्किल व खराब प्रदर्शन के साथ अंत तक पहुंचा था। लेकिन इस ऐतिहासिक मैच के लिए भी आईसीसी ने मरैस इरास्मुस के साथ रिचर्ड को मैदानी अंपायर के रूप में चुना। रिचर्ड पहले तीन बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए सही साबित नहीं हुए थे, लेकिन चाैथी बार भी वही कहानी रही। भारत ने टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर फखर जमान का फाइनल से पहले कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन उन्होंने इस मैच में 114 रन बनाकर टीम को 4 विकेट पर 338 तक पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाई। जवाब में भारत की टीम 30.3 ओवर में 158 पर ही ढेर हो गई।

2019 विश्व कप सेमीफाइनल

2019 विश्व कप सेमीफाइनल

आईसीसी ने 2019 वनडे विश्व कप इंग्लैंड में करवाया था, जहां भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाकर सफर शुरू किया था। लेकिन सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड से मिली हार ने फाइनल तक पहुंचने का सपना तोड़ दिया। हैरानी भरी बात यह है कि इस मैच में भी रिचर्ड कैटलब्रो ही मैदानी अंपायर के रूप में उतरे थे। साथ थे उनके रिचर्ड इलिंगवर्थ। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें 239 पर रोक दिया। लगा कि भारत आसानी से जीत जाएगा, लेकिन पहले 3 विकेट महज 5 रनों पर गिरने से भारत बैकफुट पर आ गया। देखते ही देखते टीम 221 पर ही ढेर होकर 18 रन से मैच हार गई।

इन सब बड़े इवेंट में भारत नॉकआउट मुकाबलों में हारा तो मैदान अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो जरूर थे। अब एक बार फिर आईसीसी द्वारा बड़ा इंवेंट यानी कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल करवाया जाएगा, जिसमें रिचर्ड कैटलब्रो मैदानी अंपायर के रूप में तो नहीं होंगे, लेकिन टीवी अंपायर के रूप में भूमिका निभाएंगे। अब देखना यह बाकी है कि इतिहास खुद को दोहराता है या फिर भारत जीत हासिल कर आंकड़े बदलता है।

Story first published: Wednesday, June 16, 2021, 12:37 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+