For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final: वेंकटेश प्रसाद ने चुनी अपनी प्लेइंग XI, बोले- किसी भी पिच पर कमाल करेगी टीम

नई दिल्लीः कल यानी 18 जून को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबला खेलने के लिए एक दूसरे के आमने सामने होंगी। इस मैच को लेकर कई भारतीय दिग्गजों ने अपनी अपनी राय प्रकट की है और अब प्लेइंग इलेवन को लेकर भी भविष्यवाणियां की गई है। प्लेइंग इलेवन की इसी फेहरिस्त में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद ने भी अपनी टीम शेयर की है।

1990 के दशक में जवागल श्रीनाथ के साथ अपनी जोड़ी बनाने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद की प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी के साथ शुरू होती है। इस बार मयंक अग्रवाल को मौका नहीं दिया गया है क्योंकि गिल के साथ टीम इंडिया थोड़ा और आगे जाना चाहती है। जब गिल विदेशी परिस्थितियों में बल्ले से चलते हैं तो वह टीम के लिए अच्छी लय में रन बना सकते हैं और यह हम ब्रिसबेन के गाबा में देख चुके हैं।

नंबर 3 पर चेतेश्वर पुजारा है जो कि कोई आश्चर्य की बात नहीं है और नंबर चार पर कप्तान विराट कोहली मौजूद हैं। जब विराट कोहली ने 2018 में इंग्लैंड का दौरा किया था तो उनके बल्ले से काफी रन निकले थे ऐसे में भारतीय कप्तान से टेस्ट मैचों में शतक का सूखा खत्म करने की उम्मीद की जा रही है। पांच नंबर पर अजिंक्य रहाणे हैं और उनकी बैटिंग पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं लेकिन उनके सामने भी अच्छा मौका मौजूद है।

नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं जो सनसनी बनकर उभरे हैं और वे यहां पर एक्स फैक्टर की तरह से देखे जा रहे हैं। प्रसाद ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह दी है और वह पंत के बाद प्रसाद की प्लेइंग इलेवन में उतरेंगे उसके बाद रविचंद्रन अश्विन का नंबर आएगा। जडेजा और अश्विन दोनों ही गेंदबाजी आलराउंडर हैं लेकिन गुणवत्ता के मामले में जडेजा बल्लेबाजी में अश्विन पर भारी है और अश्विन गेंदबाजी में जडेजा पर भारी रहते हैं। ऐसे में इन दोनों वरिष्ठ स्पिनरों का एक साथ खेलना भारतीय टीम के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

प्रसाद ने पेस तिकड़ी के तौर पर मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा व जसप्रीत बुमराह को चुना है और मोहम्मद सिराज को इस टीम में जगह नहीं मिली है जिनके बारे में काफी चर्चाएं हैं कि वह या तो चौथे गेंदबाज के तौर पर उतरेंगे या फिर इशांत शर्मा की जगह भी ले सकते हैं। गणेश प्रसाद ने यह बात एक ट्वीट के जरिए की है जिसमें उन्होंने कहा कि इस टीम को चुनना किसी तरह की कोई समस्या नहीं लेकर आया क्योंकि यह आसान काम था। उनका कहना यह है कि इस टीम में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों को लेकर गहराई है भले ही पिच कैसी भी हो। इसके साथ ही प्रसाद यह भी कहना नहीं भूले कि यह एक जबरदस्त मुकाबला होना चाहिए।

प्रसाद की प्लेइंग इलेवन- रोहित, शुभमन, पुजारा, विराट, रहाणे, पंत, जडेजा, अश्विन, शमी, ईशांत और बुमराह

Story first published: Thursday, June 17, 2021, 12:42 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+