For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल के लिये विराट कोहली ने घोषित की अपनी प्लेइंग 11, जानें कौन हुआ बाहर किसे मिली जगह

WTC final
Photo Credit: BCCI/Twitter
Team India announces Playing 11 against New Zealand for WTC Final| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले ऐतिहासिक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच के लिये भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच से एक दिन पहले अपनी फाइनल प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान को जल्द ही टीम रिलीज करने की जानकारी दी जिसके कुछ मिनट बाद ही बीसीसीआई ने अपनी प्लेइंग 11 को जारी कर दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उम्मीद के अनुसार 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाज के कॉम्बिनेशन के साथ ही जाने की योजना पर काम किया और भारत की बॉलिंग अटैक में 3 सीमर और 2 स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ियों को शामिल किया।

मैच से पहले लगातार यह चर्चा बनी हुई थी कि मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी में से किसे मौका मिलेगा, या फिर भारत 3 के बजाय 4 सीमर्स के साथ जाने के बारे में सोचता है तो क्या रविंद्र जडेजा को बाहर बैठना होगा। इन सभी सवालों का जवाब देते हुए विराट कोहली ने मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, हनुमा विहारी और ऋद्धिमान साहा को बाहर बिठाने का फैसला किया और वही प्लेइंग 11 चुनी जिसकी सभी को उम्मीद थी।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: ब्रिस्टल टेस्ट में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर

कप्तान विराट कोहली ने उम्मीद के अनुसार सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शुबमन गिल की जोड़ी पर भरोसा जताया है, जबकि मध्यक्रम की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत के दिया गया है। गेंदबाजी में कप्तान विराट कोहली ने रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी के साथ ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के पेस अटैक पर भरोसा जताया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान विराट कोहली ने अच्छे आदमी के बयान की आलोचना की और कहा कि मुझे यह टर्म समझ नहीं आता है। आप किसी एक टीम में अच्छे खिलाड़ी कहकर बाकी टीम के खिलाड़ियों को बुरा बताने का काम कर रहे हैं।

और पढ़ें: बिना हॉटस्टार सबस्क्रिप्शन के कैसे देख सकते हैं WTC Final का लाइव मैच, जानें पूरी डिटेल

भारतीय टीम की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

Story first published: Thursday, June 17, 2021, 19:35 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+