WTC फाइनल में कौन होगा फैवरिट, वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कैसे विराट सेना खत्म करेगी कीवी एडवांटेज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने 18 जून से खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच के लिये अपनी पसंदीदा टीम का ऐलान कर दिया है और कहा कि इस मैच में विराट सेना जीत की प्रबल दावेदार होगी और फेवरेट्स के तौर पर खेलेगी। साउथैम्पटन के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड की टीम 18 से 22 जून के बीच आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराई जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलेंगी। वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में बेगद शानदार क्रिकेट खेलने का काम किया है और मुश्किल परिस्थितियों में भी टॉप स्तर की क्रिकेट खेलकर जीत हासिल की है।

और पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज ने किया संभावित टीम का ऐलान, यह खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

मुश्किल से निकलना जानती है भारतीय टीम

मुश्किल से निकलना जानती है भारतीय टीम

उन्होंने कहा,'दोनों टीमें शानदार हैं लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय टीम फेवरिट के रूप में उतरेगी क्योंकि भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में एक अलग स्तर का क्रिकेट खेलकर दिखाया है। इस टीम को चुनौतियां पसंद हैं और सामने कितनी भी बड़ी मुश्किल आ जाये वो उससे बाहर निकलना जानते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब टीम के खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे थे इस भारतीय टीम ने दिखाया था कि उनके पास टलेंट में कितनी गहराई है। लेकिन जैसा कि पहले भी कहा है कि यह सिर्फ एक मैच है इसलिये जो भी टीम पहली पारी में बेहतर बल्लेबाजी करेगी वही जीत हासिल करेगी।'

पहली पारी की बल्लेबाजी निभायेगी बड़ा रोल

पहली पारी की बल्लेबाजी निभायेगी बड़ा रोल

वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि टैलेंट के मामले में दोनों ही टीमें एक दूसरे के टक्कर की हैं लेकिन फाइनल मैच में जो भी टीम पहली पारी में बेहतर बल्लेबाजी करेगी वो मैच को अपने फेवर में ले जायेगी।

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि दोनोंं टीमें बराबर हैं। मेरा मानना है कि यह सीरीज न होकर सिर्फ एक मैच की बात है इसलिये जो भी टीम पहली पारी में बेहतर प्रदर्शन करेगी उसके पास मैच में बढ़त हासिल करने का मौका होगा और वो पूरे मैच में दबदबा बना सकेगी।'

कीवी टीम के पास एडवांटेज लेकिन भारत कम नहीं

कीवी टीम के पास एडवांटेज लेकिन भारत कम नहीं

गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय साउथैम्पटन पहुंचकर क्वारंटीन में वक्त गुजार रही है जबकि कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस चीज को लेकर लगातार कहा जा रहा है कि कीवी टीम को इस सीरीज से फाइनल में अधिक फायदा होगा और वो भारत के मुकाबले ज्यादा परिस्थितियों का फायदा उठा सकेगी। इसको लेकर वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपनी राय दी है।

उन्होंने कहा,'कागजी तौर पर बात करें तो हां न्यूजीलैंड की टीम के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर होगी क्योंकि जब भी आप विदेशी सरजमीं पर खेलते हैं तो आप चाहते हैं कि सीरीज से पहले आप कम से कम एक मैच जरूर खेलें, विदेशी परिस्थितियों में गेंदबाज की तुलना में बल्लेबाज के लिये तालमेल बिठाना मुश्किल होता है। ऐसे में जब कीवी टीम 2 टेस्ट मैच खेलकर आयेगी तो परिस्थितियों से बेहतर तरीके से तालमेल बिठा चुकी होगी। हालांकि भारत यहां पर पीछे रहने वालों में से नहीं है,उन्हें मुश्किल से निकलना आता है, ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने यह करके दिखाया है, तो हो सकता है कि कीवी टीम के पास एडवांटेज हो लेकिन मुझे यकीन है कि भारतीय टीम भी इंटेस ट्रेनिंग के जरिये इस कमी को पूरा करेगी और फाइनल में जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमायेगी।'

Story first published: Saturday, June 5, 2021, 19:58 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+