For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या होगा अगर WTC का फाइनल मुकाबला ड्रॉ होता है, किसे मिलेगा टाइटल?

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जबरदस्त जीत के बाद भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ने के लिए तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथैंपटन के हैंपशायर बाउल में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाएगा और 23 जून को अतिरिक्त दिन के तौर पर रखा गया है। बता दें कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड नंबर 2 पर है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है।

ड्रॉ हुआ तो मैच किसे मिलेगा टाइटल?

ड्रॉ हुआ तो मैच किसे मिलेगा टाइटल?

वहीं भारत की बात करे तो टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले मैच में हार के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 3-1 से सीरीज में जीत दर्ज की। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है और लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले पायदान पर है। लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं है कि अगर फाइनल मुकाबला ड्ऱॉ होता है तो भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टाइटल मिलेगा।

क्यों रखा गया रिजर्व डे

क्यों रखा गया रिजर्व डे

आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए एक अतिरिक्त दिन को रिजर्व रखा है ताकि अगर बारिश होती है तो मैच को एक अतिरिक्त दिन खेला जा सकता है। लेकिन अगर बावजूद इसके मैच ड्रॉ होता है या 23 जून तक पूरा नहीं हो पाता है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टाइटल को भारत-न्यूजीलैंड साझा तौर पर शेयर करेंगी क्योंकि फाइनल मुकाबले के लिए कोई टाई ब्रेकर नहीं रखा गया है। रिजर्व डे को सिर्फ इसलिए रखा गया ताकि अगर पांच दिन के खेल में किसी भी तरह के ओवर का नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई की जा सके। बता दें कि एक टेस्ट मैच में कुल 30 घंटे का खेल होता है, हर दिन 6 घंटे और 90 ओवर का खेल।

30 घंटे का खेल पूरा करने के लिए रिजर्व डे

30 घंटे का खेल पूरा करने के लिए रिजर्व डे

ऐसे में अगर पांच दिन 30 घंटे का खेल नहीं हो पाता है या फिर तय ओवर गेंदबाजी नहीं हो पाती है तो अतिरिक्त दिन इस कोटा को पूरा किया जाएगा। मान लीजिए अगर पहले दिन बारिश या किसी और वजह से एक घंटे का खेल नहीं हो पाता है तो दिन का खेल खत्म होने तक इस नुकसान की भरपाई की जा सकती है। लेकिन अगर एक पूरा दिन बर्बाद होता है तो रिजर्व डे का इस्तेमाल खेल की भरपाई के लिए किया जाएगा।

Story first published: Friday, March 12, 2021, 15:01 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+