For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या बदली जाएगी भारत की प्लेइंग XI, फील्डिंग कोच श्रीधर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: साउथेंप्टन में होने जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बारिश बाधा बन रही है। शुक्रवार पूरा दिन बारिश रही, जिस कारण टाॅस भी नहीं हो पाया। वहीं अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है, क्योंकि बारिश से पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होने वाली है। वहीं वीरवार को टीम ने दो स्पिन गेंदबाजों को उतारने का जिक्र किया। वहीं अब फील्डिंग कोच ने बताया कि प्लेइंग इलेवन के लिए चुने गए खिलाड़ी परिस्थितियों के हिसाब से खेल सकते हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो सोचा जाएगा

श्रीधर से पहले दिन का खेल बारिश से धुलने के बाद मीडिया द्वार प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल किया गया। जवाब देते हुए श्रीधर ने कहा कि मुझे अंदाजा था कि पहला सवाल यही होने वाला है कि क्या जो प्लेइंग इलेवन चुनी गई है वो परिस्थितियां को अप्रासंगिक बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि यह ऐसी प्लेइंग इलेवन है जो किसी भी पिच और मौसम की परिस्थितियों में खेल सकती है और अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। अगर जरूरत पड़ती है तो फैसला किया जाएगा।''

इसके अलावा श्रीधर ने रिजर्व डे को लेकर भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि यह आईसीसी द्वारा अच्छा फैसला लिया गया है जिससे हमें मैच पूरा करने का माैका मिलेगा। रिजर्व डे में मिले चार घंटे से फायदा मिलेगा। दर्शक भी पूरा मैच देखना चाहते हैं। वहीं युवा बल्लेबाज शुबमन गिल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वो इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और इंडियन प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन करने के बावजूद बेहतर लय में दिख रहे हैं।

श्रीधर ने कहा, ''गिल अच्छा खिलाड़ी है। मैं आपको तकनीक के बारे में नहीं बता सकता क्योंकि इसका सही जवाब विक्रम राठौड़ दे सकते हैं। शुभमन ने मेरे थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी की और वह अच्छी लय में दिख रहा है। उसने जो रणनीति बनाई है वो साफ है।''

Story first published: Friday, June 18, 2021, 23:21 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+