For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगली WTC में अंपायरों की तरह पिच क्यूरेटर भी न्यूट्रल चाहता है ये भारतीय दिग्गज

नई दिल्लीः भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ चाहते हैं कि ICC न्यूट्रल क्यूरेटर को पेश करे और ये पक्का करे कि अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में विजेता का फैसला किया जाए।

अमरनाथ ने कहा कि अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट की तरह दो दिनों में समाप्त होने वाले खेल में आपको सही कंपटीशन देखने को नहीं मिलता।

अमरनाथ ने शुक्रवार को पीटीआई से कहा, "आपको क्वालिटी विकेट पर खेलना चाहिए। जब आप अच्छी पिचों पर खेलते हैं तो ये मैटर नहीं करता कि कहां खेल रहे हैं। तब ये सही प्रतियोगिता होती है। आईसीसी को न्यूट्रल अंपायरों की तरह ही क्यूरेटरों का एक पैनल बनाना चाहिए। उस टीम को आईसीसी के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि खेल पांचवें दिन तक चले।"

यदि भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल ड्रॉ या टाई में समाप्त होता तो WTC गदा आपस में शेयर की जाती। अमरनाथ को लगता है कि यह एक और पहलू है जिसे आईसीसी को अगले चक्र में बदलना चाहिए।

उन्होंने कहा, "एक फाइनल का मतलब ही होता है कि उसमें कोई संयुक्त विजेता नहीं हो सकता है। चाहे वह एक गेम हो या बेस्ट ऑफ थ्री। उन्हें फाइनल पूरा करना होगा।"

भारत को वर्तमान में अमरनाथ जैसे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत है क्योंकि हार्दिक पांड्या को नियमित रूप से गेंदबाजी करने में दिक्कत के कारण टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। 70 वर्षीय ने कहा कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हासिल करना सबसे कठिन है।

उन्होंने कहा, "वे ऐसे ही नहीं आते हैं। वे एक दशक में या 20 साल में एक बार आते हैं। मुझे यकीन है कि कोई न कोई आएगा लेकिन यह खेल के लंबे फॉर्मेट से आएगा।"

Story first published: Saturday, June 26, 2021, 8:06 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+