For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिग्गज कोच ने कहा, द्रविड़ को टीम इंडिया का फुल-टाइम कोच नहीं बनाया तो मुझे हैरानी होगी

नई दिल्लीः राहुल द्रविड़ की निगरानी में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम रविवार, 18 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। पूर्व भारतीय महिला कोच डब्ल्यूवी रमन ने द्रविड़ से निकट भविष्य में भारतीय कोच बनने की उम्मीद जताई है।

द्रविड़ ने भारत ए और भारत अंडर -19 टीमों को सफलतापूर्वक कोचिंग दी है, वे अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को तैयार किया है जो अब अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में, रवि शास्त्री टीम के मुख्य कोच हैं, लेकिन कुछ अटकलें हैं कि द्रविड़ को शास्त्री के कार्यकाल के बाद नियुक्ति दी जा सकती है।

डब्ल्यूवी रमन को ऐसी ही उम्मीद है और उन्होंने घोषणा की है कि आने वाले समय में द्रविड़ को भारत के फुलटाइम कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

रमन ने TOI को बताया,, 'ऐसा (द्रविड़ का पूर्णकालिक कोच बनना) होने की संभावना है। यह कब होगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन मुझे आश्चर्य होगा अगर यह (निकट) भविष्य में कभी नहीं होता है। "

शिखर धवन श्रीलंकाई सीरीज के लिए भारतीय टीम की अगुआई करने के लिए बेताब हैं। हालांकि, यह बल्लेबाज के लिए एक टेस्ट का समय होने जा रहा है क्योंकि वे टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह की ओर देखेंगे तो पाएंगे कि उनके और केएल राहुल के बीच स्थान प्राप्त करने के लिए एक संघर्ष है। धवन के पास बहुत अनुभव है, लेकिन रमन ने कहा कि उन्हें सबसे छोटे प्रारूप में अपनी जगह हासिल करने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा।

रमन ने कहा, "शिखर के मामले में इंतजार करने और देखने का मामला है कि चीजें कैसे निकलती हैं। दूसरों के विपरीत, शिखर को थोड़ा और धैर्य रखने की जरूरत है और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि वह इन मैचों का बेस्ट उपयोग करे और चयनकर्ताओं के पाले में गेंद डाले। "

पृथ्वी शॉ को धवन के साथ भारत के लिए ओपनिंग में रखने की उम्मीद है और रमन को लगता है कि शॉ के लिए अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अपनी प्रतिभा दिखाने का यह सबसे अच्छा मौका है। रमन ने कहा, "वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और यह दौरा उनके लिए अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ रन बनाने का मौका है।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 12:55 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+