भविष्य की टीम तैयार करने पर होगा जोर : सैमी
26 वर्षीय सैमी ने कप्तानी मिलने पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा, "मेरे लिए यह सम्मान की बात है। मैं चयनकर्ताओं के फैसले को सही ठहराते हुए भविष्य की टीम तैयार करने की कोशिश करुं गा।"
सैमी ने कहा कि कप्तान बनने के बाद भी टीम के प्रति उनका समपर्ण ज्यों का त्यों बरकरार रहेगा। सैमी ने कहा, "मैंने वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए हमेशा अपनी क्षमता के साथ न्याय करने का प्रयास किया है।"
"एक खिलाड़ी के तौर पर मैं ऐसा करने में सफल रहा हूं और अब यही प्रयास एक कप्तान के तौर पर जारी रहेगा। मेरे लिए यह एक चुनौती है लेकिन मैं इसे साथ लेकर टीम को आगे बढ़ाने का प्रयास करुं गा।"
सैमी का मानना है कि बीते छह वर्षो में उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अच्छे रिश्ते कायम किए हैं और एक कप्तान के तौर पर उन्हें इस बात का फायदा अवश्य मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने नवम्बर में श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए सैमी को कप्तान नियुक्त किया है।
पिछले महीने डब्ल्यूआईसीबी का केंद्रीय करार ठुकराने वाले गेल हालांकि टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं। ब्रैडन नैश को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
डब्ल्यूआईसीबी ने गेल की कप्तानी में उपकप्तान रहे ड्वेन ब्रावो के भी पर कतर दिए हैं। ब्रावो ने डब्ल्यूआईसीबी के नए केंद्रीय करार की शर्तो को मानने से इंकार कर दिया था। ब्रावो भी टीम में शामिल किए गए हैं।
गेल और ब्रावो ने केरन पोलार्ड की राह पर चलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग जैसी कमाऊ प्रतियोगिताओं को तरजीह देते हुए करार के बंधन से दूर रहने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications