Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाँचवाँ वनडे: इंग्लैंड का ध्यान रणनीति पर

भारत-इंग्लैंड वनडे सिरीज़ का पाँचवाँ मैच बुधवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा. भारत सात वनडे मैचों की सिरीज़ 4-0 से जीत चुका है.चार मैच जीतने के बाद वनडे सिरीज़ पहले ही जीत चुका भारत जहाँ कुछ नए प्रयोग कर सकता है वहीं इंग्लैंड अपनी रणनीति पर ध्यान देकर इज़्ज़त बचाने की कोशिश करेगा.

बैंगलौर में मैच जीतने के बाद ही भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि कई बार कुछ खिलाड़ी दो-तीन सिरीज़ तक टीम में होते हैं लेकिन मुश्किल से एक या दो मैच खेलने को मिलते हैं. उनका कहना था कि आने वाले मैचों में अब तक न खेले खिलाड़ियों को मौक़ा दिया जाएगा.

अगले तीन मैचों में आप भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखेंगे और कुछ लोग जिन्हें अब तक खेलने का मौक़ा नहीं मिला है उन्हें मौका दिया जाएगा. लेकिन हमारा लक्ष्य जीत ही रहेगा
धोनी का कहना था, "अगले तीन मैचों में आप भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखेंगे और कुछ लोग जिन्हें अब तक खेलने का मौक़ा नहीं मिला है उन्हें मौका दिया जाएगा. लेकिन हमारा लक्ष्य जीत ही रहेगा."

ऐसे में विराट कोहली, इरफ़ान पठान और प्रज्ञान ओझा में से कुछ को आज कटक में अपना हुनर दिखाने का मौक़ा मिल सकता है.

इंग्लैंड: नेट प्रैक्टिस रद्द

उधर इंग्लैंड ने पाँचवे वनडे से पहले अपनी नेट प्रेक्टिस रद्द कर टीम की बैठक को प्राथमिकता दी.

बल्लेबाज़ औवेस शाह का कहना था, "हमनें ये बेहतर समझा कि हम बैठकर उन क्षेत्रों पर ध्यान दें जिनमें हम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. यदि आप एक दिन प्रैक्टिस न करें तो आप बल्लेबाज़ी करना या गेंदबाज़ी तो नहीं भूल जाते."

उनका कहना था, "इस स्तर का खेल फ़ील्ड पर कुछ भी करने से ज़्यादा मानसिक तौर पर खेला जाता है. हमारा मानना है कि यदि हम उपयुक्त मानसिक लचीलापन ला पाते हैं तो हम बेहतर नज़रिए से प्रदर्शन कर पाएँगे. हमें शतक बनाने हैं और उस दिन जो खिलाड़ी बेहतर करता है, उसे पूरी तरह से आगे बढ़ना होगा."

कटक के बाद दोनों टीमें छठा एक दिवसीय मैच खेलने के लिए गुवाहाटी जाएँगी जबकि सीरिज़ का आख़िरी मैच दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला मैदान पर होगा.
वनडे सीरिज़ के बाद भारत और इंग्लैंड दो टेस्ट मैच भी खेलेंगें. पहला टेस्ट 11 दिसबंर से अहमदाबाद में, और दूसरा 19 दिसंबर से मुंबई में होगा.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+