|
इस फोटो के साथ शुरू हुआ 'खेल'
WWE ने ट्वीटर पर अपने फैंस से पूछा कि क्या आप लोग भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी को रॉयल रंबल में देखना चाहोगे। बता दें कि इस बार फिर से धोनी की लोकप्रियता उफान पर है। खासकर जबसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीन लगातार अर्धशतक जड़कर टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाई, तबसे उनकी तूती हर जगह बोल रही है और WWE भी इससे अछूता नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्रिकेट विश्वकप के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने धोनी की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- खाना. सोना और खेल खत्म करना।
विंडीज के खिलाफ 77 रनों पर सिमट गई इंग्लैंड की पहली पारी, बना नया रिकॉर्ड
|
ब्रोक लेसनर के मैनेजर ने कहा-
WWE में एक बेहद चर्चित रेसलर हैं ब्रोक लेसनर। अच्छे-अच्छो को धूल चटाने वाले इस भीमकाय पहलवान के वकील हैं पॉल हेमैन। हेमैन ने जैसे ही क्रिकेट विश्वकप के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर धोनी की फोटो पोस्ट को देखा तो उन्होंने तपाक से कहा कि क्रिकेट विश्वकप के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने उनकी लाइनें कॉपी की हैं और वह इन लाइनों से विश्वकप को प्रमोट कर रहा है। इतना ही नहीं हेमैन ने इसके लिए बाकायदा रॉयल्टी की भी मांग की है। हेमैन के मुताबिक वे ये लाइनें ब्रॉक लेसनर को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यहां खास बात यह रही कि पॉल ने धोनी के लिए 'अद्भुत' शब्द का इस्तेमाल किया।
|
WWE के इस पोल में आप भी लें भाग-
बस फिर क्या था लगे हाथ WWE के भी आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने इस मौके को जमकर भुनाते हुए कहा- इंडिया, क्या आप हम सबके चहेते धोनी को रॉयल रंबल के मैच में देखना चाहते हो? इस सवाल के साथ बाकायदा एक पोल छोड़ा जिस पर वोट करने के बाद हमको पता चला कि अब तक 65 प्रतिशत लोग माही को रिंग में उतरते हुए देखना चाहते हैं। फिलहाल यह पोल जारी है। आप भी यहां जाकर वोट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
