Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मिलने पहुंचे WWE चैंपियन जिंदर महल

नई दिल्ली। WWE चैंपियन जिंदर महल इन दिनों अपने देश भारत के दौरे पर आए हुए हैं। वो दिसंबर में होने वाले WWE के लाइव इवेंट्स को प्रमोट करने के लिए भारत पहुंचे हुए हैं। इसी के प्रमोशन के चलते जिंदर महल क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को इनवाइट करने पहुंचे। जी हां, दरअसल भारतीय मूल के अमेरिकी रेसलर जिंदल महल ने सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन को दिसंबर में होने वाले WWE के लाइव इवेंट्स के लिए न्यौता दिया है। इस दौरान उन्होंने सचिन से मुलाकात की और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

आपको बता दें कि द मॉडर्न डे महाराजा के नाम से मशहूर जिंदर महल ने WWE के फेसबुक पेज पर इंटरव्यू में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने बताया कि 8 और 9 दिसंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले मैच में उनका सामना केविन ओवंस के साथ होगा और ये मैच WWE चैंपियनशिप के लिए होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+