CT17: शाकिब को आउट करते ही जडेजा ने दर्ज किया विश्व रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की है अभी तक। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ थोड़े महंगे साबित होने के बाद जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ कमाल की वापसी की। न केवल गेंद से रन रोंके बल्कि अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया।
दरअसल रविंद्र जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को आउट करते ही ये कारमाना अपने नाम किया। शाकिब के विकट के साथ जडेजा ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना 16वां विकेट लिया और भारत की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
जडेजा ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है। जहीर खान ने 9 मैचों में 15 विकेट लेते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन जडेजा ने अपने 9वें मैच में अपना 16वां विकेट झटका और जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा ने 2013 में अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी में 12 विकेट झटके थे। 2013 के फाइनल में जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस मैच में जडेजा ने इंग्लैड के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके थे।
मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 विकेट झटका है। अब बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना 16वां विकेट झटकते हुए नया भारतीय रिकॉर्ड बना दिया। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। आपक बता दें कि जडेजा और जहीर कान के अलावा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों में हरभजन सिंह (14), सचिन तेंदुलकर (14), इशांत शर्मा (13) और भुनेश्वर कुमार 9 विकेट शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
