ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में सानिया
भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने मार्था डोमाचोस्का को कड़े मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है.सानिया ने 61वीं वरीयता प्राप्त मार्था को 6-1, 6-4 से हराया. पोलैंड की खिलाड़ी मार्था पहला सेट आसानी से मात्र 25 मिनट में हार गई लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने सानिया का कड़ा मुक़ाबला किया.
दूसरे सेट में सानिया 2-0 से आगे थीं लेकिन इसके बाद मार्था ने लगातार चार अंक जीते जिसके बाद अंक हो गए 2-4.
इसके बाद सानिया पर दबाव बढ़ता चला गया लेकिन उन्होंने ज़बर्दस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए वापसी की और 6-4 से सेट जीत लिया.
इससे पहले 2003 में सानिया का मुक़ाबला मार्था से हुआ था जिसमें सानिया हार गई थी. सानिया पिछले चार महीने से कलाई की चोट के कारण खेल नहीं पा रही थीं.
दूसरे दौर में सानिया का मुक़ाबला संभवत दसवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नादिया पेट्रोवा के साथ हो सकता है जो उनके लिए काफ़ी कठिन होगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
