रोहित शर्मा की शादी को 1 साल पूरे, बीवी ने शेयर की रोमांटिक फोटो
मुंबई। टीम इंडिया के हॉट प्लेयर्स में से एक क्रिकेटर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका की शादी को एक साल पूरे हो गए हैं। इस शुभ अवसर पर मिसेज रोहित शर्मा ने एक निराले अंदाज में रोहित को एनिवर्सरी विश की है।
रितिका ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि यकीन नहीं हो रहा एक साल हो गया रोहित शर्मा। चलो फिर करते हैं। जो फोटो शेयर की गई है, उसे देखकर आप इन मियां-बीवी की रीयल कमेस्ट्री का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।
मालूम हो कि रोहित और रितिका ने पिछले साल 13 दिसंबर को शादी की थी। किसी फिल्मी हीरो की तरह रोहित ने पहले अप्रैल में रितिका को क्रिकेट के मैदान पर प्रपोज किया था और उसके बाद मंगनी की थी। रितिका और रोहित लंबे वक्त से एक -दूसरे के दोस्त थे, धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम में बदली और प्रेम का रिश्ता शादी में तब्दील हो गया और देखिए आज दोनों की शादी को एक साल भी हो गया।
Can't believe it's been a year @rohitsharma45 ! ❤️❤️❤️ let's do it again!!
A photo posted by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
