For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अलविदा 2017: इस साल ये थे भारतीय क्रिकेट के 5 सबसे यादगार लम्हे

बेंगलुरु। इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम को विराट कोहली के रूप में नया वनडे और टी-20 कप्तान मिला। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने 10 साल के यादगार सफ़र का अंत इस साल कर दिया। एमएस धोनी ने 199 वनडे और 72 टी-20 मैचों में भारत की अगुवाई की थी। पहली सीरीज में विराट ने अपनी कप्तानी में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 में 2-1 से जीत दिलाई।

युवराज-धोनी ने फिर की यादें ताजा

युवराज-धोनी ने फिर की यादें ताजा

भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले गए वनडे मैच में युवराज-धोनी ने समय की घड़ी को 10 साल पीछे ला दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 27-3 के स्कोर पर जूझ रहा था। इसके बाद युवराज-धोनी ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसे देखते हुई लगा हम फिर से 2005-06 के दौर में आ गए हैं। उस दौर में इन दोनों ने भारत को कई यादगार जीत दिलाई थी। इस मैच में युवराज ने 150 रन और धोनी ने 134 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 256 रन की साझेदारी करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कुलदीप यादव की हैट्रिक

कुलदीप यादव की हैट्रिक

कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में कुलदीप यादव भारत की ओर से वनडे हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। उन्होंने लगातार 3 गेंदों पर मेथ्यु वेड, एश्टन एगर और पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया। भारत के लिए

कोहली ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड

कोहली ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड

अक्टूबर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 31वां शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने रिकी पोंटिंग के 30 वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सीरीज के अंतिम मैच में एक और शतक लगाने के बाद विराट के वनडे शतकों की संख्या 32 हो गई । अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर(49 शतक) हैं।

आशीष नेहरा ने कहा अलविदा

आशीष नेहरा ने कहा अलविदा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इस साल अपने 18 साल के करियर पर विराम लगा दिया। उन्होंने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में न्यूज़ीलैंड की खिलाफ टी-20 मैच के रूप में अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। नेहरा ने अपने करियर में खेले 164 मैचों में कुल 235 विकेट

रोहित का डबल धमाका

रोहित का डबल धमाका

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली वनडे में 208 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह वनडे में 3 दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए। रोहित ने इसके बाद इंदौर में हुए टी-20 मैच में सिर्फ 35 गेंद में शतक जड़ा। इसके साथ ही वह अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में डेविड मिलर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ

Story first published: Wednesday, December 27, 2017, 15:52 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+