For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Bye Bye 2019 : टेस्ट में भारत के इन 3 गेंदबाजों ने मचाया कहर, 18 मैचों में झटके कुल 81 विकेट

नई दिल्ली। साल 2019 अंत की ओर बढ़ चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल क्या खोया और क्या पाया, यह जानना भी बेहद जरूरी है। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं अगर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा कहर भरपाया है। 29 साल के शमी के लिए यह साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा। उन्होंने भारत के लिए इस फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं भारते किए इस साल सबसे ज्यादा विकेट भी तेज गेंदबाजों ने निकाले हैं। ये 3 गेंदबाज हैं- मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव। इन तीनों ने कुल मिलाकर 18 मैच खेले और भारत के लिए मिलकर 81 विकेट निकाले। इन तीनों का प्रदर्शन कैसा रहा आइए जानें-

शमी ने झटके इतने विकेट

शमी ने झटके इतने विकेट

अपनी स्विंग से शिकार करने वाले शमी ने इस साल कुल 8 टेस्ट मैच खेले, जिस दाैरान उन्होंने 33 विकेट अपने नाम किए। शमी ना सिर्फ विकेट लेने के मामले में आगे निकले बल्कि कंजूसी में रन देने के लिए भी कामयाब रहे। शमी ने 8 मैचों में कुल 194.2 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 16.67 की बेहद कम एवरेज से 550 रन दिए हैं। इनमें उनके 49 ओवर भी मिडेन रहे। वह सबसे ज्यादा खाली ओवर निकालने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी रहे। रविंद्र जडेजा ने इस साल 66 ओवर मेडन निकाले। शमी का एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 35 रन देकर 5 विकेट रहा। उन्होंने विंडीज के खिलाफ 2 अक्तूबर को हुए मैच के दाैरान दूसरी पारी में यह प्रदर्शन किया था।

दूसरे नंबर पर रहे इशांत

दूसरे नंबर पर रहे इशांत

वहीं तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेटे लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज रहे। इशांत ने इस साल कुल 6 टेस्ट मैच खेले, जिस दाैरान उन्होंने 25 विकेट अपने नाम किए। इशांत भी शमी की तरह कंजूसी में रन देने के लिए भी कामयाब रहे। इशांत ने 6 मैचों में कुल 135.4 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 15.56 की बेहद कम एवरेज से 389 रन दिए हैं। इनमें उनके 34 ओवर भी मिडेन रहे। इशांत का एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 5 विकेट रहा। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर को हुए डे-नाइट मैच के दाैरान पहली पारी में यह प्रदर्शन किया था।

तीसरे नंबर पर रहे उमेश

तीसरे नंबर पर रहे उमेश

वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेटे लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज रहे। यादव ने इस साल कुल 4 टेस्ट मैच खेले, जिस दाैरान उन्होंने 23 विकेट अपने नाम किए। उमेश भी अपने दोनों साथी शमी, इशांत की तरह कंजूसी में रन देने के लिए भी कामयाब रहे। उमेश ने 4 मैचों में कुल 88.4 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 13.65 की बेहद कम एवरेज से 314 रन दिए हैं। इनमें उनके 14 ओवर भी मिडेन रहे। उमेश का एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 53 रन देकर 5 विकेट रहा। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर को हुए डे-नाइट मैच के दाैरान दूसरी पारी में यह प्रदर्शन किया था।

तीनों ने चिंता की दूर

तीनों ने चिंता की दूर

टेस्ट क्रिकेट में इस साल इन तीनों गेंदबाजों ने किसी भी सीरीज में तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर टीम मैनेजमेंट को चिंता नहीं आने दी। हालांकि इस साल जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर रहे जो सिर्फ 3 मैच ही खेल सके। लेकिन शमी, इशांत, उमेश की जोड़ी ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरीं।

Story first published: Saturday, December 7, 2019, 19:08 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+