AUS vs PAK: पहले टेस्ट में स्टार्क-कमिंस के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने
ब्रिस्बेन, 21 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मेहमानों पर कहर बरपा दिया जिसके जवाब में पहले दिन स्टंप्स पर पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। स्टार्क ने चार विकेट जिसमें पारी का अंतिम विकेट भी था और कमिंस तीन विकेट के साथ समाप्त हुए। इन दोनों की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान गुरुवार को गाबा में 240 रन पर आउट हो गया।
मध्य सत्र में पांच विकेट खोने के बाद, पाकिस्तान ने मोहम्मद रिज़वान (37) और यासिर शाह (26) के जरिए वापसी की कोशिश की। लेकिन उनके आउट होने के बाद पाक निचला क्रम बिना किसी प्रतिरोध के कंगारूओं के सामने ढेर हो गया।
इससे पहले टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और यह एक समझदारी भरा फैसला साबित होता हुआ दिखाई दिया था क्योंकि पाक ओपनर्स ने ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण को विफल कर दिया। कुछ शुरुआती दिक्कतों के बावजूद, पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली (39) और शान मसूद (27) क्रीज पर मौजूद थे। यह जोड़ी लंच के लिए 57 रनों पर नाबाद लौटी।
लेकिन लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड (2-46) कमिंस (3-60) और स्टार्क (4-52) के रूप में लंच के बाद पाकिस्तान पर शिकंजा कस दिया। ब्रेक के तुरंत बाद पाकिस्तान बिना किसी नुकसान के 75 रनों पर पहुंच गया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने तेजतर्रार गेंदबाजी कर पाकिस्तान का विकेट पतन शुरू कर दिया।
कमिंस ने एंगल डिलीवरी के साथ सफलता हासिल की, जिसने शान को आउट कर दिया, जिन्होंने स्लिप पर स्टीव स्मिथ को कैच कराया। वहीं से पाकिस्तान बल्लेबाजों का पतन शुरू हो गया। उसके बाद हेज़लवुड ने अजहर को आउट करके ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उनका 100वां टेस्ट विकेट लिया और फिर बाबर आज़म (1) का नंबर था। स्टार्क ने हारिस सोहेल को एक रन के स्कोर पर चलता दिया।
इसके बाद इफ्तिखार अहमद (7) ने नाथन लियोन (1-40) को मार्नस लुस्चगैन के हाथों कैच कराकर लंच से पहले आखिरी विकेट लिया। फिर चाय के बाद एक ओवर में कमिंस को तीन विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
