oi-Bavita
नयी दिल्ली। क्रिकेट को पैसे का खेल कहा जाता है। इस खेल में पैसा है तो खिलाड़ियों के पास पैसा ही पैसा। क्रिकेट खिलाड़ियों के पास क्रिकेट के साथ-साथ विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई होती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे देश में एक ऐसा पहलवान भी है जिसकी कमाई टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और रन मशीन विराट कोहली से कहीं अधिक है।
हम बात कर रहे हैं पहलवान योगेश्वर दत्त। आपको बता दें कि योगेश्वर की सैलरी प्रति मिनट 1.65 लाख रुपए है। पहलवान योगेश्वर दत्त की प्रति मिनट वेतन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से कहीं अधिक है। ये आंकड़ा पेश किया है सुपर इनसाइट ने। भारतीय खेलों की पहली खेल वेतन रिपोर्ट में अलग-अलग खेलों से जुड़े खिलाड़ियों की सैलरी का ब्यौरा दिया गया। सुपर इनसाइट के निदेशक रमन रहेजा ने ये रिपोर्ट पेश कि जिसमें दिलचस्प आंकड़े पेश किए गए। जानें किस खिलाड़ी की कितनी है वेतन...
पीछे रह गए धोनी-विराट
इस लिस्ट में योगेश्वर का प्रति मिनट वेतन 1.65 लाख रुपए है जबकि क्रिकेटरों में युवराज सिंह 1.01 लाख प्रति मिनट के हिसाब से 17वें नंबर पर आते हैं।
खिलाड़ियों की कमाई की सूची
इस लिस्ट में रन मशीन विराट कोहली 29वें पर है जबकि महेंद्र सिंह धोनी 34वें और सुरेश रैना 48वें नंबर पर हैं. इनकी प्रति मिनट वेतन आंकड़ा 75 हजार रुपए से कम है।
कौन सबसे आगे
इस सूची में ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे नबंर एक पर है। उनकी कमाई 14.34 लाख रुपए प्रति मिनट के हिसाब से सबसे आगे हैं।
कौन-कौन शामिल
इसमें भारत के 8 खेलों में से 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, रेसलिंग, फुटबॉल, टेनिस और हॉकी से खिलाड़ी शामिल हैं।
टेनिस सबसे अमीर खेल
खेल के जरिए कमाई करने वालों में विदेशी खिलाड़ी भारतीयों से आगे हैं। इस लिस्ट में वेतन का साठ फीसदी हिस्सा विदेशी खिलाड़ियों के पास है जबकि भारतीय खिलाड़ियों के पास बाकी का 40 फीसदी हिस्सा है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, March 3, 2016, 16:54 [IST]
Other articles published on
Mar 3, 2016