Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

योगराज ने कोहली पर भी लगाया आरोप, कहा- युवराज के साथ विश्वासघात किया है

Yograj Singh took a dig at Virat Kohli, MS Dhoni for not backing Yuvraj Singh | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह कई बार महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर आरोप लगा चुके हैं। उनका मानना है कि युवराज का करियर धोनी की राजनीति के कारण खत्म हुआ है। योगराज ने अब एक बार फिर इस मामले को लेकर बयान दिया। लेकिन इस बार उन्होंने भारतीय टीम के माैजूदा कप्तान विराट कोहली को भी आड़े हाथों लिया है। योगराज ने धोनी और कोहली पर युवराज से विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

योगराज से पहले युवराज ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि धोनी और विराट कोहली ने उन्हें उतना सपोर्ट नहीं किया। योगराज ने एक चैनल से बात करते हुए कहा, ''मैं रवि शास्त्री से हाल ही में मिला तो उनसे कहा कि टीम के बड़े खिलाड़ियों को सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए। मैं चाहता हूँ कि रोहित, धोनी और विराट संन्यास लेंगे तब उन्हें अच्छी विदाई मिले क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के लिए काफी किया है। उसकी पीठ में छूरा घोंपा गया है। योगराज ने यह भी कहा कि चयनकर्ताओं के अलावा धोनी और विराट ने भी युरव से विश्वासघात किया है। ''

योगराज सिंह ने उस समय के चयनकर्ता शरणदीप सिंह के बारे में कहा कि कई मीटिंग में वे युवराज को ड्रॉप करने की बात कहते थे। कुछ लोग क्रिकेट का एबीसी भी नहीं जानते लेकिन चयनकर्ता बन जाते हैं। योगराज सिंह कई बार युवराज को टीम से बाहर करने के लिए धोनी को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्हें जब भी इस मामले पर बोलने का मौका मिला है, उन्होंने अपनी बात रखी है।

युवराज सिंह ने भी हाल ही में कहा था कि धोनी और कोहली का कप्तान के रूप में मुझे उतना सपोर्ट नहीं मिला। उनका इशारा साफ़ था कि टीम में शामिल करने के लिए दोनों की तरफ से कोई ख़ास कोशिश नहीं हुई। युवी को सौरव गांगुली की कप्तानी में अच्छा समर्थन प्राप्त था।

Story first published: Tuesday, May 5, 2020, 19:30 [IST]
Other articles published on May 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+