
धोनी ने इस कारण जानबूझकर टीम की मदद नहीं की-
बता दें कि भारत यह मैच 18 रनों से हार गया था। धोनी इस मैच में रन आउट हो गए थे। इस बारे में बात करते हुए योगराज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि धोनी ने जानबूझकर टीम की मदद नहीं की क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनके अलावा किसी और कप्तान के खाते में विश्व कप जिताने का सम्मान आए। उन्होंने कहा कि रविंद्र जडेजा ने एक छोर पर अपनी जान लगा दी थी लेकिन धोनी ने हाथ आए मौकों को भी भुनाने से इंकार कर दिया।
इंजमाम उल हक पर गिरी विश्व कप में पाक टीम के खराब प्रदर्शन की गाज, देंगे इस्तीफा

बोले योगराज- युवराज ने कभी धोनी की तरह नहीं किया
उन्होंने कहा- रविंद्र जडेजा आए और उन्होंने बिना किसी चिंता के लगातार बड़े शॉट्स खेले। आप (धोनी) दूसरे छोर पर बैटिंग कर रहे हैं और जडेजा को बड़े शॉट्स मारने के लिए कह रहे हैं। इससे पहले आपने पांड्या को कहा था कि स्पिनर्स को जाकर मारो। महेंद्र सिंह धोनी, आप इतनी क्रिकेट खेल चुके हो। क्या आपको इतनी समझ नहीं नहीं है कि क्या करना है और क्या नहीं? क्या युवराज ने कभी किसी खिलाड़ी को कहा था कि शॉट्स खेलो जैसा की आपने कहा?'
विंडीज दौरे को लेकर भारत कर सकता है बड़े फेरबदल, इन तीन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका

धोनी पर उठाया बड़ा सवाल-
योगराज यहीं पर ही नहीं रूके। उन्होंने धोनी के लिए आगे कहा- आपको कई हॉफ वोल्ली गेंद मिली, आपने कई छक्के मारे हैं, लेकिन उस समय आपको क्या हो गया था? क्या आप चिंतित थे? आपको आउट हो जाना चाहिए था। इससे क्या फर्क पड़ जाता? बता दें कि इससे पहले योगराज सिंह ने अंबाती रायडु के संन्यास के ऊपर भी बात करते हुए धोनी को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने धोनी को भारतीय क्रिकेट की तमाम समस्याओं की जड़ बताया था।
दिग्गज क्रिकेटर का खुलासा- स्टोक्स ने ओवर-थ्रो पर अंपायर से की थी फैसला पलटने की मांग


Click it and Unblock the Notifications
