Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैप्टन कूल पर बरसे डैडी योगराज, कहा बेटे के साथ हो रही है नाइंसाफी

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर से कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी पर भड़क पड़े हैं। योगराज ने धोनी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे बेटे युवराज के साथ नाइंसाफी हो रही है। मिड डे को दिए अपने इंटरव्यू में योगराज सिंह ने इस के लिए धोनीको कसूरवार ठहराते हुए कहा कि दो साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने के बाद भी यु्वराज ने जबर्दस्त कमबैक किया।

ऐसे में कैप्टन को उसपर भरोसा दिखाना चाहिए। उन्होंने धोनी को लथाड़ते हुए कहा कि कैप्टन को भरोसा दिखाना चाहिए कि युवराज प्रफॉर्म करेगा। धोनी ने उसपर भरोसा न दिखाते हुए अचानक निचले क्रम में नंबर 7 पर बैटिंग के लिए भेजा। योगराज ने कहा कि जब बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल होता है खिलाड़ी के मन में सवाल उठता है।

योगजार ने धोनी से सवाल किया और उन्हें सलाह दी कि बतौर कप्तान उन्हें खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर धोनी युवराज को पसंद नहीं करता है तो यह सेलेक्टर्स को बताना चाहिए। अगर कुछ पर्सनल है तो इस खत्म किया जा सकता है।

योगराज ने कहा कि ऐसा करके धोनी टीम को बर्बाद कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब योगराज सिंह ने धोनी को लेकर विवादास्पद बयान दिया हो। इससे पहले 2015 विश्व कप में युवराज को टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं किये जाने पर योगराज ने धोनी के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि वो धोनी को थप्पड़ मार देते।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+