युवी की वापसी से खुश डैडी योगराज ने फिर उगला धोनी के खिलाफ जहर

नई दिल्ली। एक बार फिर से क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने गुस्से भरे बयान के कारण चर्चा में हैं। युवराज सिंह का सेलेक्शन पूरे तीन साल बाद वनडे टीम में हुआ है, जिस पर खुशी जताते हुए इस पिता ने फिर से जमकर टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ जहर उगला है।

एक अखबार से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा है कि युवराज भारतीय टीम में इसलिए वापसी कर सके क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी, उन्होंने पुरानी बात को याद दिलाते हुए कहा कि इसलिए मैंने पहले भी कहा था कि युवराज की टीम में वापसी तब तक नहीं हो सकती जब तक महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में टीम की कमान रहेगी। देखिए आज जनाब कप्तानी की कुर्सी से उतर गए और युवी की टीम में वापसी हो गई।

वनडे सीरीज का पहला मैच 15 जनवरी को पुणे में

मालूम हो कि 15 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए युवराज सिंह की वनडे और टी-20 टीम में वापसी हुई है। टीम इडिया को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 15 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, January 11, 2017, 12:53 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+