For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI की दो टूक, कोरोना संक्रमित हुए तो टीम से बाहर, नहीं किया जाएगा अलग चार्टर प्लेन का इंतजाम

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों से दो टूक कह दिया है कि अगर आप टीम में वापस आते हैं और कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो खुद को टीम से बाहर समझिएगा। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के दौरे के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों से कहा है कि जब वापस अपने घर से मुंबई आएंगे तो आपका कोरोना टेस्ट निगेटिव होना चाहिए, लेकिन अगर आपका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आता है तो आप टीम से बाहर होंगे और आपके लिए अलग से चार्टर प्लेन की व्यवस्था नहीं की जाएगी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार भारतीय टीम के फिजियो योगेश परमार ने ने सभी खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वह खुद को मुंबई आने तक आसोलेट रखें।

2 जून को रवाना हो सकती है टीम

2 जून को रवाना हो सकती है टीम

बता दें कि खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और उनके परिवार के सदस्य इंग्लैंड के दौरे पर आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद जाएंगे। ये सभी लोग जब मुंबई के होटल में पहुंचेंगे तो उसी दिन इनका आरटीपीआर टेस्ट किया जाएगा। ये सभी लोग मुंबई पहुंचने के बाद बीसीसीआई के बायो बबल में शामिल होंगे। बता दें कि भारतीय टीम 2 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के बाद भारतीय टीम पांच इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैंचों की सीरीज भी खेलेगी।

संक्रमित पाए गए तो खुद को बाहर समझिए

संक्रमित पाए गए तो खुद को बाहर समझिए

बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार खिलाड़ियों से कह दिया गया है कि अगर वह मुंबई आने पर कोरोना संक्रमित पए जाते हैं तो वह खुद को टीम से बाहर समझें। बीसीसीआई इन खिलाड़ियों के लिए अलग से चार्टर फ्लाइट का इंतजाम नहीं करेगा दरअसल जिस तरह से कोरोना संक्रमण के चलते बीसीसीआई को बीच में आईपीएल के इस सीजन को सस्पेंड करना पड़ा उसके बाद बीसीसीआई किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि टीम के सदस्यों से कहा गया है कि अगर वह कोरोना पॉजिटिव आते हैं तो खुद को टीम से बाहर समझें।

वैक्सीन जरूर लगवाएं

वैक्सीन जरूर लगवाएं

इसके साथ ही बीसीसीआई ने टीम के सदस्यों को कहा है कि वह कोवीशील्ड की पहली डोज जरूर ले ले और इसके बाद बीसीसीआई इन खिलाड़ियों के लिए दूसरी डोज का इंतजाम इंग्लैंड में करेगा। इंग्लैंड में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन उपलब्ध है जोकि कोवीशील्ड का ही दूसरा रूप है। लिहाजा बीसीसीआई इसका इंतजाम टीम के खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में करेगी। बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि मुंबई से जाने से पहले खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और उनके परिवार के सदस्यों की कोरोना की दो रिपोर्ट निगेटिव आनी जरूरी है।

सुरक्षित बायो बबल प्राथमिकता

सुरक्षित बायो बबल प्राथमिकता

बायो बबल में किसी भी तरह का संक्रमण ना पहुंचे इसे सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। खिलाड़ियों कार या फ्लाइट से मुंबई आने का विकल्प दिया गया है। टीकाकरण के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को बता दिया है कि उन्हें कोवीशील्ड की दूसरी डोज इंग्लैंड में मिलेगी। बता दें कि विराट कोहली, इशांत शर्मा, अजिंक्या रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव ने पहले ही कोरोना की वैक्सीन की डोज ले ली है। आने वाले दिनों में और भी खिलाड़ी टीका लगवाएंगे। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों से कहा है कि अगर उन्हें कोवीशील्ड की वैक्सीन नहीं मिलती है तो वह हमारे संपर्क में रहे, बोर्ड उनके लिए इसका इंतजाम कराएगा।

Story first published: Tuesday, May 11, 2021, 15:13 [IST]
Other articles published on May 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+