Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PICS : धोनी की जीवा और धवन के जोरावर की वेस्टइंडीज में मौज-मस्ती

एंटीगुआ। इस वक्त टीम इंडिया वेस्टइंडीज में है, जहां भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज को जीतने के लिए रात-दिन नेट पर पसीना बहा रहे हैं वहीं दूसरी ओर टीम के दो अभिन्न सदस्यों के बच्चे अपनी क्यूट-क्यूट हरकतों से हर किसी का दिल मोहे हुए हैं।

जीवा-जोरावर

जीवा-जोरावर

जी हां आपने सही समझा, हम बात कर रहे हैं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा और ओपनर शिखर धवन के बेटे जोरावर की, जिनकी तस्वीरें मिसेज धोनी यानी कि साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

रेत में खेल रहे हैं...

दोनों ही बच्चे बीच के किनारे रेत में खेल रहे हैं और कुछ आड़ी-तिरछी रेखाएं खींच रहे हैं, सच कहिए दोनों ही बच्चों की मासूमियत किसी को भी क्लीन बोल्ड कर देने के लिए काफी है।

शिखर धवन

शिखर धवन

मालूम हो कि एक दिन पहले शिखर धवन ने भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह अपने बेटे जोरावर और पत्नी आयशा के साथ दिख रहे थे, इस फोटो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी नजर आ रहे थे।

बच्चे खुश हैं...

इस तस्वीर के साथ धवन ने लिखा, हम एंटीगुआ जा रहे हैं, देखकर खुशी हुई कि बच्चे खुश हैं और सुबह खेल रहे हैं, इससे हम सबके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

टीम इंडिया

गौरतलब है कि इन दिनों टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर है, पांच एकदिवसीय और एक टी-20 मैच की इस सीरीज के दो मैच हो चुके हैं, पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया ने इंडीज को 105 रनों से मात देकर बड़ी जीत हासिल की है। अब तीसरा वनडे 30 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+