For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'आप उन्हें हल्के में नहीं ले सकते', हरभजन ने किया भारतीय टीम को सावधान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल में जाने का रास्ता बेहद खराब दिख रहा है। भारत ने अपने शुरूआती दो मैच गंवा दिए, जिस कारण टीम की आलोचना भी खूब हो रही है। दिग्गज खिलाड़ियों से भरी इस टीम ने बड़ी आसानी से अपने मैच गंवा दिए। अब भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से है। भारत को हर हाल में यह मैच बड़ी जीत के साथ जीतना होगा। साथ ही सुपर 12 में बचे अगले दो मैच भी इसी तरह जीतने होंगे, तभी सेमीफाइनल में जाने की उनकी उम्मीदें जग सकती हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को सावधान किया।

यह भी पढ़ें- 'भारत अभी भी क्वालीफाई कर सकता है', मोंटी पनेसर ने लगाई 3 दिग्गजों से उम्मीद

हरभजन ने टीम को दिया संदेश

हरभजन ने टीम को दिया संदेश

दरअसल, हरभजन ने टीम को संदेश दिया है कि वे अफगानिस्तान को हल्के में ना लें। आईसीसी रैंकिंग में टाॅप 10 टीमों में से एक होने के नाते सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करने वाले अफगानिस्तान ने अब तक तीन मैचों में दो मुकाबले जीते हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराया है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें आखिरी पलों में हार मिली थी। वहीं भारत ने लगातार पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार का सामना किया है और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब उसे बाकी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ भिड़ने के बाद भारत 5 नवंबर को स्कॉटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया से भिड़ेगा।

उनकी स्पिन जोड़ी बहुत ही खतरनाक साबित हो रही है

उनकी स्पिन जोड़ी बहुत ही खतरनाक साबित हो रही है

हरभजन ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा, "आप अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते। वो बहुत अच्छी और एक मजबूत टीम है। उनके पास अच्छे बल्लेबाज हैं और मुजीब उर रहमान-रशीद खान की उनकी स्पिन जोड़ी बहुत ही खतरनाक साबित हो रही है। यह एक ऐसा फॉर्मेट है जहां आप आखिर समय तक अंदाजा नहीं लगा सकते कि कौन सी टीम जीतेगी या हारेगी। पहले 6 ओवर में जो टीम बेहतर खेल दिखाएगी, उसे फायदा मिलने की संभावना है। उसके बाद वापसी की संभावना बहुत कम हो जाती है।"

आंकड़ो की बात बेकार लगती है

आंकड़ो की बात बेकार लगती है

भारत टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैच खेल चुका है। इन दोनों मौकों पर भारत की जीत हुई है। हालांकि, हरभजन ने माना कि रिकॉर्ड से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि जो टीम दिन में बेहतर खेलेगी वही मैच जीतेगी। हरभजन ने कहा, "एक क्रिकेटर के रूप में, मैं इस बात पर विश्वास नहीं करता कि पिछला रिकॉर्ड कैसा है। आंकड़ो की बात मुझे बेकार लगती है। जो पहले हो चुका है, हम उसकी फिर से कल्पना नहीं कर सकते। अगर आंकड़ों पर जाना है तो हमने पाकिस्तान को 12 बार हराया और हमें 13वीं बार भी जीतना चाहिए था। हम अतीत को नहीं बदल सकते। माैजूदा समय में हम कैसे खेलते हैं यह मायने रखता है। हमने उन्हें पहले हराया था लेकिन अब अफगानिस्तान की टीम अच्छी है। अब वे भिड़ने के लिए तैयार हैं। यह एक बड़ा अंतर है। अफगानिस्तान की यह टीम बड़ी टीमों को हराने में हिम्मत रखती है।" बता दें कि भारत के लिए सिर्फ बचे तीन मैच ही नहीं जीतने होंगे, बल्कि बड़े रनों के अंतर से जीतना होगा ताकिन नेट रन रेट सही हो सके। वहीं न्यूजीलैंड को भी अपना एक मैच गंवाना होगा। अगर न्यूजीलैंड लगातार 4 मैच जीतता है तो फिर भारत बाहर हो जाएगा, भले ही वो अपने तीनों बचे मैच जीत जाएं।

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 16:40 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+