Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'हेयरस्टाइल की फिक्र है तो फिल्मों में जाओ', युवा क्रिकेटरों पर बरसे जावेद मियांदाद

नई दिल्ली। माैजूदा समय सभी क्रिकेटर्स अपने खेल के साथ-साथ लाइफस्टाइल चमकाने पर भी काफी ध्यान रखते हैं। उनका लुक भी दर्शकों को अपनी ओर आर्कषित कर लेता है जो फिर यूथ में ट्रेंट सा बन जाता है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद उन युवाओं क्रिकेटरों पर बरसते हुए नजर आए जो हेयरस्टाइल और लुक पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। मियांदाद ने सलाह दी कि हेयर स्टाइल की फिक्र करने वाले खिलाड़ियों को तो क्रिकेट छोड़कर फिल्मों में चला जाना चाहिए।

देना होगा खेल की ओर ध्यान

देना होगा खेल की ओर ध्यान

मियांदाद ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ''खिलाड़ियों को हेयर स्टाइल और लुक की ओर ध्यान देने की बजाए खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए। खुद को ग्रूम करने की सोचें। अगर आपको अपने बालों की फ्रिक है तो आपको फिल्मों में जाना चाहिए, क्रिकेट में नहीं। युवा क्रिकेटरों को बल्लेबाजी करते समय अपनी विकेट की कीमत पता होना चाहिए। जब वे गेंदबाजी कर रहे हों तो उन्हें अपना लाइन और लेंथ को परफेक्ट रखना चाहिए। ''

 बल्लेबाजो को दी ये सलाह

बल्लेबाजो को दी ये सलाह

उन्होंने आगे कहा, ''उन्हें अपनी विकेट फेंकनी नहीं चाहिए। उन्हें क्रीज पर समय बिताना चाहिए और खेल का आनंद उठाना चाहिए। सिर्फ बल्लेबाजों को ही नहीं बल्कि गेंदबाजों को भी यह बात सोचनी चाहिए। उन्हें अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्हें नेट पर अकेले अच्छी गेंद फेंकने का अभ्यास करना चाहिए। इसका अर्थ होगा कि आप खेल के प्रति समर्पित हो।''

कर चुके हैं कोहली की प्रशंसा

कर चुके हैं कोहली की प्रशंसा

यही नहीं, मियांदाद ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की भी खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा था, ''जब भी वह रन बनाना चाहता है बनाता है। वह हर मुश्किल को पीछे छोड़ देता है।'' उन्होंने कहा, ''मैंने उनका आचरण देखा है, वह विपक्षी टीम के प्रति भी दोस्ताना हैं। मैंने भी इसी तरह का क्रिकेट खेला है। भारतीय क्रिकेटर आक्रामक हैं, लेकिन यह आक्रामकता मैदान तक ही सीमित है।''

Story first published: Wednesday, April 1, 2020, 19:17 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+