श्रीसंत को आया गुस्सा, कहा- भगवान से ऊपर नहीं है बीसीसीआई
नई दिल्ली। बीसीसीआई द्वारा आजीवन प्रतिबंध झेल रहे एस. श्रीसंत ने बड़ा बयान दिया है। एस श्रीसंत को बीसीसीआई से तुरंत कोई राहत नहीं मिलने वाली क्योंकि बोर्ड ने श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटाने के के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय की खंडपीठ में अपील करने का फैसला किया है।
बोर्ड के फैसले से नाराज श्रीसंत ने ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली है। श्रीसंत ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, '@बीसीसीआई मैं भीख नहीं मांग रहा, मैं अपनी आजीविका वापस मांग रहा हूं। यह मेरा अधिकार है। तुम लोग भगवान से ऊपर नहीं हो। मैं फिर खेलूंगा।''
@bcci I'm not begging ,I'm asking to give my livelihood back .its my right. U guys are not above God. I will play again..🏏✌🏻💒👍🏻
— Sreesanth (@sreesanth36) August 11, 2017
अपने अगले ट्वीट में श्रीसंत ने लिखा- '@बीसीसीआई यह आप किसी के साथ सबसे बदतर चीज कर सकते हो और वह भी उसके प्रति जो एक बार नहीं बल्कि बार बार निर्दोष साबित हुआ हो। नहीं पता कि आप ऐसा क्यों कर रहे हो।'
C mon @bcci this is worst u can do to anyone that too who is proven innocent not just once but again and again..don't know why u doing this?
— Sreesanth (@sreesanth36) August 11, 2017
गौरतलब है कि श्रीसंत पर 2013 में आईपीएल स्पाट फिक्सिंग में शामिल होने के लिए बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। पिछले सोमवार को केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने आदेश पारित करके इस गेंदबाज का आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिए कहा।
आपको बता दें कि श्रीसंत भारत की तरफ से 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
