'आपके पास सोने का दिल है, लव यू सर', युजवेंद्र चहल ने डिविलियर्स के लिए लिखा संदेश

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया। हालांकि, उन्होंने 2018 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उन्होंने दुनिया भर में टी20 लीग में खेलना जारी रखा। हालांकि, उन्होंने अब सभी प्रकार के क्रिकेट से हटने का फैसला किया है और क्रिकेट क्रिकेट जगत से उन्हें एक शानदार करियर के लिए बधाईयों का तांता लग गया।

जहां विराट कोहली ने उनके लिए भावुक संदेश लिखा तो अब युजवेंद्र चहल ने भी डिविलियर्स के लिए संदेश लिखा। डिविलियर्स आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलत थे, जिस टीम का हिस्सा चहल भी हैं। चहल ने यह कहते हुए शुरुआत की कि डिविलियर्स के लिए उनके मन में जो सम्मान है, उन्हें बयां करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि डिविलियर्स के पास एक सोने का दिल है।

यह भी पढ़ें- 'हमारा रिश्ता खेल से परे है', डिविलियर्स की रिटायरमेंट पर टूटा कोहली का दिल

चहल ने इंस्टाग्राम पर डिविलियर्स के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, "एबी सर, आपके लिए मेरे मन में जो सम्मान और प्यार है उसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन आज इसे आजमाते हैं। मेर नजदीकी सभी लोग जानते हैं कि जब मेरे पेशेवर जीवन की बात आती है तो मैं सबसे कम चीजें प्रकट करने वाला व्यक्ति हूं। विचार अंदर और बाहर बह रहे थे कि हे भगवान, मैं एबी डिविलियर्स सर के साथ बैठा हूं, जीवन की सुंदरता यह है कि आज भी हम सबसे मजबूत रिश्ता साझा करते हैं, मैं अभी भी वही महसूस करता हूं। हे भगवान, मैं एबी सर के साथ बैठा हूं।"

चहल ने आगे लिखा कि डिविलियर्स का दिल खूबसूरत है और उनका परिवार भी बहुत अच्छा है। भारतीय स्पिनर चहल ने एबी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें क्रिकेट के साथ-साथ जीवन का सबसे अच्छा सबक सिखाया। चहल ने लिखा, "आपके पास सोने का दिल है और मुझे पता है कि आप मुझे सबसे अच्छी तरह समझते हैं। आपकी कमी खलेगी जरूर। आपने मुझे जीवन में बहुत सी चीजों को हासिल करने की शक्ति और साहस प्रदान किया और मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। मैं आपके साथ साझा किए गए हर पल के लिए वास्तव में आभारी हूं सर। आपका परिवार बहुत अच्छा है और मैं इतना कुछ नहीं कहता लेकिन मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा। लव यू सर। आप मेरे लीजेंड हैं और मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं। हमेशा के लिए।"

Story first published: Friday, November 19, 2021, 18:08 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+