...तो यह है चेन्नई टीम का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानें सबसे कम उम्र वाला काैन है
नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का बोलबाला सिर चढ़कर बोलता है। इस टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीन बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। पिछले सीजन में चेन्नई ने 2 साल का बैन झेलने के बाद वापसी की थी और फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। खास बात यह रही कि खिताब दिलाने में मदद युवाओं ने नहीं बल्कि ज्यादातर अधिक उम्र वाले खिलाड़ियों ने की थी। इस बार के सीजन में भी चेन्नई टीम को बूढ़ी टीम कहा जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी काैन है। अगर नहीं पता तो आइए जानें-
चेन्नई टीम में इस बार कुल 24 खिलाड़ी शामिल हैं। अगर बात की जाए सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी की तो वो हैं साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर। ताहिर की उम्र 40 साल है और वह चेन्नई में सबसे उम्रदराज वाले खिलाड़ी हैं। दाएं हाथ के इस गेंदबाज की उम्र भले ही ज्यादा हो लेकिन उनका प्रदर्शन मैदान पर ऐसा दिखता है जैसे मानों कोई यंग क्रिकेटर अपनी छाप छोड़ने के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो। ताहिर को पिछले सीजन में चेन्नई ने एक करोड़ की कीमत के साथ अपनी टीम में जोड़ा था। उस समय उन्हें 6 मैच खेलने का माैका मिला, जिसमें वह 6 विकेट निकाल सके। लेकिन इस बार उन्होंने टीम के लिए 2 शुरूआती मैच खेलते हुए 4 विकेट चटका लिए हैं। इसमें 3 विकेट तो उन्होंने सीजन के पहले मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 4 ओवर में महज 4 रन देकर झटके थे।
सबसे कम उम्र वाला है ये खिलाड़ी
वहीं अगर बात की जाए सबसे कम उम्र वाले खिलाड़ी की तो वो हैं रूतुराज गायकवाड़। इस खिलाड़ी की उम्र अभी 22 साल है जिसे चेन्नई टीम में शामिल होने का साैभाग्य प्राप्त हुआ। गायकवाड़ को उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा गया गया है। गायकवाड़ महाराष्ट्र की तरफ से बताैर बल्लेबाज खेलता है। वहीं इसके अलावा टीम में हरभजन सिंह(38), शेन वाॅटसन(37), ड्वेन ब्रावो(35) जैसे काफी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें कि खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी 7 जुलाई को 38 साल के हो जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
